बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा पर CM बघेल बोले – हमें झीरम में सुरक्षा नहीं दी लेकिन हम पूरी सुरक्षा देंगे

रायपुर, छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले बीजेपी दंतेवाड़ा और जशपुर में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। बीजेपी नेताओं ने परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा देने की मांग DGP और मुख्य सचिव गृह से मिलकर सुरक्षा की मांग की है और बीजेपी नेताओं की टारगेट किलिंग का आरोप भी लगाया है। जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ये लोग हमें सुरक्षा नहीं दे पाए और झीरम घाटी जैसी घटना घटी लेकिन हम पूरी सुरक्षा देंगे। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल हो उसे पूरी सुरक्षा दी जाएगी। हमें सुरक्षा नहीं देने की वजह से झीरम घाटी में कांग्रेस नेता शहीद हो गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राजनीतिक पार्टी की सुरक्षा को लेकर यूनिफाइड कमांड की बैठक में चर्चा हुई थी कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किसी भी राजनीतिक दल के नेता का कोई कार्यक्रम हो तो पूरी सुरक्षा उन्हें मुहैया कराई जाएगी।

सीएम ने कहा छत्तीसगढ़ में अपराध घटे हैं।
बीजेपी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था की शिकायत राज्यपाल से की है, जिसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली सरकार की तुलना में प्रदेश में अपराध घटे हैं और अन्य राज्यों की तुलना करें तो भाजपा शासित जितने राज्य हैं उसकी तुलना में छत्तीसगढ़ में अपराध कम हैं।
अगर इन्हें जाना ही है तो उनके पहले जो पूर्व राज्यपाल थी अनुसुइया उईके के पास जाकर मिलना चाहिए। मणिपुर में वहां कि क्या स्थिति है 4 महीने से ऊपर हो गया अभी तक मणिपुर जल रहा है और उसकी इनको कोई सुध नहीं है।
G20 में शामिल होने की बात को लेकर कहा –
इससे पहले जब इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी तब 100 राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष और उसके प्रधानमंत्री आए थे। यहां तो 20 में भी कुछ लोग नहीं आए हैं और उसमें भी विपक्षी नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है। उनमें मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल है ये केवल प्रचार-प्रसार करने का एक तरीका है। अभी तक बैठक का कोई रिजल्ट दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन आने वाले समय में क्या नतीजा रहता है ये बाद में देखेंगे।

DGP और मुख्य सचिव गृह से मिलकर बीजेपी नेताओं ने सुरक्षा की मांग की
परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा को लेकर सांसद सुनील सोनी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल DGP और मुख्य सचिव गृह से मिलकर सुरक्षा की मांग की है। प्रदेश में बीजेपी दो परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितम्बर को दंतेवाड़ा से और दूसरी यात्रा 16 सितम्बर से जशपुर से शुरु होगी। इन दोनो यात्राओं का मिलन और समापन कार्यक्रम 28 सितम्बर को होगा।
पूरे समय इन दोनों यात्राओं में राष्ट्रीय नेता, केन्द्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, सांसद अलग-अलग दिन और जगहों में शामिल होने वाले हैं। यात्रा कई संवेदनशीन जगहों से होकर गुजरेगी, इसमें आने वाले मार्ग, होने वाली छोटी और बड़ी सभा,रोड शो की सुरक्षा और रोड ओपनिंग दल की व्यवस्था करने की मांग की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर