विधायक विकास उपाध्याय के खिलाफ ‘आप’ का अनोखा प्रदर्शन; खाट पर लेटकर नारेबाजी

रायपुर, रायपुर पश्चिम विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय की वादाखिलाफी पर शनिवार को आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में दोपहर 1:30 बजे अनुपम गार्डन तोप स्थल पर खाट पर लेटकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर अपना आक्रोश दर्ज कराया। नंदन सिंह ने बताया कि विकास उपाध्याय द्वारा एक माह के लिखित आश्वासन के बावजूद पट्टा वितरण नहीं होने पर स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सुरज उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा स्थानीय समस्याओं के निवारण के लिए एक माह पूर्व रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय का आवास घेराव किया गया था। इस दौरान उन्होंने एक माह में भूमिहीन मतदाताओं को पट्टा वितरण करने का लिखित आश्वासन दिया था। वहीं, एक महीना बीत जाने के बाद आज तक जरूरतमंदों को पट्टा वितरण नहीं किया गया। इस वादाखिलाफी पर स्थानीय लोगों को साथ लेकर ‘आप’ कार्यकर्ता अनुपम गार्डन तोप स्थल पर विरोध प्रदर्शन को बाध्य हुए।

वहीं आप प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा कि प्रदेश में शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस-बीजेपी या अफसर-प्रतिनिधी किसी का कोई उत्तरदायी नहीं रह गया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में ज्ञापन देकर उक्त स्थानों की मूल समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने जितने भी ज्ञापन दिए हैं उसे पूरा होने तक हमारी मांगे जारी रहेंगी। इसलिए सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में उचित व्यवस्थाएं करनी चाहिए। जिससे जनता को किसी प्रकार की समस्या न होने पाएं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर