I.N.D.I.A. गठबंधन की पहली संयुक्त सार्वजनिक रैली भोपाल में होगी; सीटों के बंटवारे की प्रक्रिया भी होगी शुरू

नई दिल्ली, देश की राजधानी नई दिल्ली में हुई आईएनडीआईए गठबंधन की बैठक में इस बार विपक्षी दलों के नेताओं ने सीटों के बंटवारे से लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक के बाद बताया कि आईएनडीआईए गठबंधन ने देश के अलग-अलग राज्यों में संयुक्त सार्वजनिक रैली करने का फैसला लिया है। विपक्षी गठबंधन की पहली संयुक्त सार्वजनिक रैली अक्टूबर के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होगी। इसमें भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई प्रमुख मुद्दे होंगे।

सीटों के बंटवारे को लेकर शुरू होगी प्रक्रिया

वेणुगोपाल ने बताया कि अईएनडीए गठबंधन ने सीटों के बटवारे को लेकर प्रकिया शुरू करने भी फैसला लिया है। इसको लेकर सभी विपक्षी दलों के नेता चर्चा कर जल्द ही फैसला लेंगे। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि जल्द ही सभी दल सीट शेयरिंग करने को लेकर फैसला कर लेंगे। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में संयुक्त पब्लिक रैली का आयोजन किया जाएगा। कास्ट सेंस को उठाया जाएगा। बैठक से बाहर निकले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जो भी चर्चा हुई उसे केसी वेणुगोपाल ने सभी के सामने रखा है। हम सारे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हुए हैं। आईएनडीआईए गठबंधन अपनी रणनीति पर काम कर रहा है।

भाजपा और एनडीए गठबंधन की सीटों पर बंटवारे को लेकर हो चर्चा

नेशनल कान्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने यह बात रखी है कि आईएनडीआईए गठबंधन के दलों के पास जो सीट पहले से हैं, उन पर चर्चा नहीं होना चाहिए। भाजपा, एनडीए और गठबंधन के बाहर के दलों के पास जो लोकसभा सीटें हैं, उनके बंटवारे पर चर्चा होना चाहिए।

महबूबा मुफ्ती बोलीं- एमपी में हुए हैं बड़े घोटाले

पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मध्य प्रदेश में कई घोटाले हुए हैं। हमने बैठक में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा की है। सपा नेता जावेद अली खान ने कहा कि लोकसभा सीटों के बटवारे को जल्द अंजाम दिया जाएगा। अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में एक बड़ी रैली होगी। देश में जातीय जनगणना के मामले को सभी ने जोर-शोर से उठाने की बात रखी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर