धूल-धक्कड के बाद भी स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में रायपुर को मिला 16वां स्थान

रायपुर, लखनऊ, कानुपर, नागपुर, बेंगलुरु, विशाखापटनम समेत कई शहरों से रायपुर की वायु स्वच्छ है। केंद्र सरकार की स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में 10 लाख से अधिक की आबादी वाले 47 शहरों में रायपुर को 16वां स्थान मिला है। रायपुर को 169.5 अंक मिले हैं। स्वच्छ वायु सर्वे में इंदौर को शीर्ष जबकि आगरा और ठाणे को दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। नागपुर को 18वां, विशाखापटनम को 20 वां, कानपुर को 23 वां, लखनऊ को 24 वां, बेंगलुरु को 25 वां और पुणे को 29वां स्थान मिला है। रायपुर को सर्वे में पहली बार शामिल किया गया था।

बताते चले कि केंद्र सरकार ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2023 में 10 लाख से अधिक की आबादी वाले 47 नगरों को श्रेणी एक, तीन लाख से 10 लाख की आबादी वाले 44 नगरों को श्रेणी दो, तीन लाख की आबादी वाले 40 नगरों को श्रेणी तीन में सम्मिलित कर 131 नगरों में एयर क्वालिटी मानिटरिंग कमेटी (एक्यूएमसी) द्वारा कराए गए सर्वेक्षण एवं सीपीसीबी द्वारा रैंकिंग हेतु निरीक्षण उपरांत किए गए मूल्यांकन के आधार पर रैंकिंग की घोषणा की है।

स्वच्छ वायु को लेकर लोगों को दी गई जानकारी, नगरों के विभिन्न क्षेत्रों में वायु के मानकों और सभी के लिए स्वच्छ वायु के मापदंडों के आधार पर कराने के साथ म्युनिसिपल सालिड वेस्ट के जलाए जाने, रोड डस्ट निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट की डस्ट वाहन प्रदूषण, औद्योगिक प्रदूषण व अन्य प्रदूषण को रोकने के लिए चलाए गए अभियान और गतिविधियों आदि के मानकों को ध्यान में रखते हुए सर्वे किया गया था।

श्रेष्ठ पांच नगरों में शामिल होने हरसंभव होगा प्रयास

47 शहरों में 16वां स्थान आने पर नगर निगम के पदाधिकारी और अधिकारी उत्साहित हैं। अधिकारियों का कहना है कि बेहतर रैंकिंग लाकर श्रेष्ठ पांच नगरों में शामिल होने का प्रयास किया जाएगा। शहर में इलेक्ट्रिक बसें शुरू कर, इलेक्ट्रिक वाहन रिचार्ज केंद्र खोलकर, खाली स्थानों पर बड़ी संख्या में पौधारोपण समेत अन्य मानकों पर कार्य करके हर संभव प्रयास होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NHA; आयुष्मान योजना में राजधानी के 7 समेत 17 अस्पतालों की जांच, गडबडी पाए जाने पर गिरेगी गाज

    0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल ने की कार्रवाई रायपुर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), नई दिल्ली द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत VERY HIGH…

    HEALTH; विधायक अनुज शर्मा ने अंगदान, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक देहदान का लिया संकल्प

    0 जिले के अन्य अधिकारियों ने लिया देहदान का संकल्प, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया प्रमाण पत्ररायपुर, राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर