चाकू की नोक पर 5 करोड़ की लूट;आप प्रवक्ता विजय झा बोले- राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल होकर बद से बदत्तर स्थिति में पहुंच गई है। बिलासपुर में रेप, भिलाई में हत्या,आज ही रायगढ़ में बैंक डकैती, जयपुर में थाने के सामने हत्या कर शॉप फेंकना तथा पुरानी बस्ती में दो बच्चों का तालाब में डूबना प्रशासन में पुलिस की व्यवस्था लगातार बदहाल होने का घोतक है। इस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल हो रही और राजनेता वजन प्रतिनिधि अपने में मस्त हैं। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के नुमाइंदे चुनाव की तैयारी में खुशहाल हैं। वे रैली,बदलाव,परिवर्तन यात्रा में नेताओं के परिक्रमा करने में लगे हुए हैं। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि बड़े नेताओं के प्रवास के कारण ट्रैफिक पुलिस भी उनके आगे पीछे लगी रहती है। रायगढ़ में बैंक मैनेजर को चाकू के नोक पर घायल कर 5 करोड़ की ल आज ही की गई है। इसी प्रकार जशपुर में थाने के सामने हत्या कर शव को फेंकने का दूस्साहस किया गया है। पुरानी बस्ती खो-खो पारा में निर्माणाधीन मकान के पानी में डूबने से 10 वर्ष से कम उम्र के दो बच्चे घायल हो गए हैं। एक का दुखद निधन हो गया है, दूसरा गंभीर है। यातायात पुलिस के वीआईपी ड्यूटी के कारण अनेक सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। पति-पत्नी, मां बेटा, व जवान छात्र भी सड़क दुर्घटना में एक महीने के अंदर तीज त्यौहार के समय दिवंगत हो गए हैं।

श्री झा ने भिलाई में मलकीत सिंह गिल की हत्या, बिलासपुर में बलात्कार, राजधानी में चाकूबाजी, तथा पूरे प्रदेश में बदहाल सड़कों मैं गड्ढे जल भराव के कारण अनेक सड़क दुर्घटनाओं में एक ही परिवार के अनेक लोग तीजा-गणेश त्यौहार के समय दिवंगत हो गए हैं। किंतु खेद का विषय है कि केंद्र सरकार के सांसद, विधायक, जन प्रतिनिधि अपने नेताओं के स्वागत, वंदन, अभिनंदन में लगे हुए हैं। दूसरी ओर कांग्रेस सरकार के गृह मंत्री, कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए शासन, प्रशासन, गृहमंत्री धृतराष्ट्र की भूमिका में है। छत्तीसगढ़ की जनता को उसके हाल में छोड़ दिया गया है। आज ही पुनः रायगढ़ में 5 करोड़ की बैंक डकैती करने के बाद बैंक मैनेजर के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। लेकिन पुलिस प्रशासन अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……