पूछताछ से भडके बाबू ने तहसीलदार पर जमकर बरसाए लात-घूंसे;रिपोर्ट दर्ज होते ही फरार

 बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय के तहसील कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब कार्यालय के क्लर्क ने तहसीलदार की उसके चेम्बर में ही पिटाई कर दी। तहसीलदार बजरंग साहू ने घटना कि लिखित शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। यह पूरा मामला कोतवाली पुलिस में पहुंच गया है। आरोपी आशीष मालु के खिलाफ धारा 294, 506, 332, 322 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

बजरंग कुमार साहू जांजगीर तहसील में तहसीलदार के पद में है। आज सुबह से अपने कार्यालय में कामकाज कर रहे थे। दोपहर 2 बजे करीब कार्यालय में पदस्थ क्लर्क आशीष कुमार मालु से किसी काम के विषय में पूछताछ की। जिससे आशीष ताव में आ गया और तहसीलदार से निलंबित करने के लिए कहा। लेकिन निलंबन की कार्रवाई नहीं करने का कहने पर आशीष कुमार मालु ने टेबल ने रखी पानी की बोतल तहसीलदार पर मार दी। कमरे से बाहर निकल दिया।

थोड़ी देर बाद फिर आशीष तहसीलदार के चेम्बर में घुस गया और लात घूंसे से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद तहसीलदार ने हल्ला किया और आसपास के कर्मचारी बीच बचाव करने पहुंचे। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद आशीष कुमार मालु फरार हो गया।

उच्च अधिकारियों को मारपीट की जानकारी देकर तहसीलदार ने कोतवाली में शिकायत दी। क्लर्क द्वारा अचानक किए गए हमले की जानकारी तहसीलदार बजरंग कुमार साहू ने उच्च अधिकारियों को दी और कोतवाली पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। आवेदन पर कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार बजरंग कुमार साहू की डॉक्टरी कराई और एफआईआर दर्ज कराई है।

आरोपी की तलाश जारी
एडिशनल एस पी शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बजरंग कुमार साहू कि रिपोर्ट पर आरोपी आशीष कुमार मालु के खिलाफ धारा 294, 506, 322, 323 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…