दिल्ली में ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी; छत्‍तीसगढ़ के भिलाई से 18 किलो गोल्‍ड के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, दिल्ली के जंगपुरा के ज्‍लेवरी शोरूम में हुई 25 करोड़ की चोरी का छत्‍तीसगढ़ कनेक्‍शन निकला है। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर चोर छत्‍तीसगढ़ में छुपे हुए थे। दिल्ली पुलिस ने दुर्ग पुलिस और बिलासपुर पुलिस की मदद से आरोपी लोकेश श्रीवास को भिलाई से पकड़ लिया है। उसके पास से 18 किलो सोना जब्‍त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक दिन पहले बिलासपुर पुलिस ने लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, दिल्‍ली के जंगपुरा में एक ज्‍वेलरी शोरूम में रविवार को 25 करोड़ की चोरी हुई थी। चोर छत को काटकर शोरूम में घुसे। इसके बाद शोरूम में रखी 25 करोड़ की हीरे और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दिल्‍ली पुलिस ने दुर्ग और बिलासपुर पुलिस की निशानदेही पर जगह-जगह छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस ने भिलाई के स्मृति नगर के एक मकान से चोरी की वारदात में शामिल शातिर लोकेश को धरदबोचा। लोकेश यहां किराए से रह रहा था। पुलिस ने लोकेश के पास से 18 किलो सोना के अलावा नगद और अन्य जेवरात भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, चोरी का यह संपूर्ण माल दिल्ली में हुई चोरी का बताया जा रहा है। लोकेश की बिलासपुर और राजनांदगांव पुलिस को भी तलाश थी। इसके पूर्व भी लोकेश को दुर्ग पुलिस ने आकाशगंगा में पारख ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में शत-प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया था। दुर्ग पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।

एक दिन पहले चोरी में शामिल दूसरा साथी कवर्धा से गिरफ्तार

दिल्ली के जंगपुरा के ज्‍लेवरी शोरूम में हुई चोरी मामले में एक दिन पहले बिलासपुर पुलिस ने लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिवा चंद्रवंशी के पास से ज्वेलरी सहित कुल 23 लाख का चोरी का सामान जब्‍त किया है। पुलिस ने जब शिवा को पकड़ने पहुंची तो वहां मौजूद लोकेश खिड़की से कूदकर भाग निकला था। जिसे दुर्ग पुलिस ने भिलाई के स्मृति नगर से गिरफ्तार किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR; जहरीली शराब का कहर!, 10 मौतों के बाद CM मोहन का एक्‍शन, सभी दुकानें सील, 12 गिरफ्तार, तीन अफसर निलंबित

    भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.  मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी…

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी