15 साल पुराने सरकारी वाहनों के टुकड़े करने में मिलेगी छूट; रायपुर में स्क्रैपिंग सेंटर की शुरुआत

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी गाड़ियों के लिए स्क्रैप सेंटर खोला गया है। जिसमें 15 साल से पुराने सभी सरकारी गाड़ियों को अनिवार्य रूप से स्क्रैप कर दिया जाएगा। इस स्क्रैपिंग केंद्र की शुरुआत परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति अपनी गाड़ी को स्क्रैप करवाता है, तो उसे नई गाड़ी खरीदने पर टैक्स में 25 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जाएगा।

मंत्री अकबर ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि छत्तीसगढ़ को मध्य भारत में वाहन स्क्रैपिंग की सबसे बड़े हब के रूप में स्थापित किया जाए। जिसे लेकर इस केंद्र को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। दरअसल छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति के तहत 2019-24 के तहत रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग सेंटर उच्च प्राथमिकता वाले उद्योगों की कैटेगरी में रखा गया है। इस उद्योग को लगाने वाले को सरकारी छूट का लाभ ले सकते है।

नई गाड़ी खरीदने पर मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट

इस मामले में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि रजिस्टर्ड स्क्रैपिंग सेंटर से यदि कोई गाड़ी को स्क्रैप करवाता है। तो उसे नई गाड़ी लेने पर 25 प्रतिशत टैक्स में छूट दी जाएगी। इसके अलावा एक ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। जिसे सर्टिफिकेट ऑफ डिपोजिट कहा जाएगा। जो छत्तीसगढ़ के सभी ऑटोमोबाइल डीलरशिप में मान्य होगा।

बॉडी को धातु के ब्लॉकों में बदलेगी मशीन

इसमें किसी भी गाड़ी को धातु के ब्लॉकों में बदलने के लिए बेल प्रेस मशीन का उपयोग किया जाएगा। फिर इसे कई कंपनियों को बेचा जाएगा। इसके अलावा कार के इंजन, चेचिस जैसे कई पार्ट्स को पुनर्निमित करने के लिए भी कंपनियों को दिया जाएगा। इस सेंटर को फिलहाल मेटल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया चला रही है।

कैसे करे आवेदन?

यदि कोई व्यक्ति अपने पुराने वाहनों को स्क्रैपिंग करवाना चाहता है तो उसे रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे। जिसके तहत आधिकारिक वेबसाइट https://vscrap.parivahan.gov.in पर जाएं और एक फॉर्म भरें। फिर निकटतम स्क्रैप सेंटर आवेदक से संपर्क करें और इस प्रक्रिया को शुरू कर दें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    CGSWC; 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह का आयोजन, राज्य महिला आयोग की पहल

    रायपुर, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग प्रदेशभर में विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। 8 से 13 मार्च 2026 तक राज्य के सभी 33…

    You Missed

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर  की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी