पत्‍नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट; महिला के चरित्र पर करता था शक

गरियाबंद, छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर 60 साल के पति की हत्या कर दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी को लेकर दोनों के बीच पिछले पांच साल से विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस हत्‍याकांड के आरोपित महिला लक्ष्मी बाई और उसके बेटे गिरीश सोनवानी को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, यह घटना देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम दबनाई की है। बीती रात गंगेश्वर सोनवानी उम्र 60 साल को, उसका ही सगे बेटा गिरीश सोनवानी और पत्नी लक्ष्मीबाई ने डंडे और पत्थर से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पति लहूलुहान हालात में गांव के शिव मंदिर के पुलिया के नीचे पड़ा दिखा। ग्राम कोटवार ने देर रात पुलिस को सूचना दिया। देवभोग अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। पति उसके चरित्र पर शंका कर आए दिन विवाद करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच चार से पांच बार मारपीट भी हुआ। मामला न्यायालय में भी चल रहा है। पति के झगड़े व पिटाई से परेशान पत्नी गांव छोड़कर 5 माह पहले अपनी बहन के यहां ओडिशा चली आई थी।

तनाव कम हुआ तो फिर घर आने की सोची। हाल ही में नवाखाई में पूरा परिवार एक साथ था। दंपती के अलावा उसका बेटा गिरीश और बेटी भी साथ थे। तीन दिन पहले से विवाद फिर शुरू हुआ। शुक्रवार शाम 8 बजे मृतक ने पत्नी के साथ झगड़ा शुरू किया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पति ने फिर पत्‍नी की पिटाई कर दी। लेकिन इस बार मां व बेटे ने मिलकर पति की लाठी से जमकर पिटाई कर दिया।

थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि सिर से खून लगातार बह चुका था। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पत्नी लक्ष्मी बाई और बेटे गिरीश सोनवानी को हिरासत में ले लिया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; होटल बुलाकर नाबालिग से किया अनाचार, आरोपी महिला गिरफ्तार

    दुर्ग, छत्तीसागढ के कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीया महिला ने नाबालिग बालक के साथ अनाचार किया है। मामले की शिकायत…

    CRIME; फर्जी मैरिज ब्यूरो खोलकर 37 लाख से ज्यादा की ठगी, लड़कियों की फोटो भेजकर लड़कों को दिया झांसा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगाव जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र में चल रहे फर्जी मैरिज ब्यूरो का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. “लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” नाम से संचालित…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार