भरथरी व पंथी कलाकार अमृता बारले नहीं रहीं , लंबे समय से बीमार थीं

दुर्ग, मिनीमाता राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित, भरथरी और पंथी में देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली कलाकार अमृता बारले का निधन हो गया। वे 65 वर्ष की थी और बीते कुछ दिनों से बीमार थी। उन्होंने 70 के दशक में कई छत्तीसगढ़ी गीत गाए थे जो काफी मशहूर हुए थे। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने अमृता बारले के निधन पर दुख जताया।

बतादें कि अमृता बारले का जन्म ग्राम बठेना विकासखंड पाटन में 1958 में हुआ था। वे नौ साल की उम्र से ही उनकी कला यात्रा शुरू हो गई थी। छत्तीसगढ़ के विख्यात लोक गायक बैतल राम साहू के साथ कई लोक गीत गाए। इसमें तोला बंदत हंव बाबा, जय सतनाम, कइसे करों मैं मया के बखान, मैं तो जीयत हांवों जोड़ी मोर तोरे च खातिर एवं मोर बासी के खवाइया कहां गए रे आदि हैं। इसमें से कइसे करों मैं मया के बखान गीत मुंबई में लता मंगेशकर के स्टूडियो में गाया था। अमृता बारले अपने माता पिता के साथ ही रहती थी। वर्तमान में वे अपने भाई लखन लाल के घर आशीष नगर रिसाली में निवासरत थी। उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी में बीते आठ अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। जहां आज शाम चार बजे उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार 13 अक्टूबर को होगा। उनके निधन से भिलाई- दुर्ग के कलाकार स्तब्ध हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    एक दौर हुआ करता था जब फिल्मों के साथ रजत  स्वर्ण और हीरक जयंती  जैसे शब्द जुड़ा करते थे। पच्चीस सप्ताह चली तो रजत, पचास तो स्वर्ण और साठ सप्ताह…

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    नईदिल्ली, 15 साल की उम्र में सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस कई भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन गई. बॉलीवुड की सबसे पहली 100 करोड़ी…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’