BOMB;छत्तीसगढ़ में खौफ फैलाने की साजिश! राजनांदगांव-बिलासपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पुलिस तैनात

 रायपुर, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और बिलासपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. वहीं धमकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है. पहले राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई. जिला न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा मेल भेजा गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा.

सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया. सभी जजों, वकीलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. कोर्ट परिसर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बम निरोधक दस्ता और जांच एजेंसियां मेल की जांच में जुटी हुई हैं. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

रायपुर कोर्ट में भी चेकिंग

वहीं अब बिलासपुर जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. वहीं कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई है. वहीं धमकी के बाद रायपुर कोर्ट में भी चेकिंग की जा रही है. मौके पर डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस तैनात हैं. संदिग्ध गाड़ियों और वाहनों की जांच जारी है.

  • Related Posts

    BRIBE; 30000 की घूस के चक्कर में पकड़ा गया 4 करोड़ कैश,उडीसा में अफसर के घर मिला नोटों का जखीरा

    0 खनन उप निदेशक देवव्रत महांति रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकद बरामद, ओडिशा विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भुवनेश्वर,  लाइसेंसधारी कोयला…

    HC; हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

    0 ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला बिलासपुर, कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……