NAXALITE;हार्डकोर नक्सली कुंजाम हिडमा गिरफ्तार, AK-47 समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

कोरापुट, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को एक बड़ा झटका लगा है। खतरनाक और वांछित माओवादी नेता कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन को कोरापुट पुलिस और डिस्ट्रिक्ट वॉलंटरी फोर्स (DVF) की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोरापुट जिले के बाइपारीगुडा थाना क्षेत्र के पेटगुडा जंगल से पकड़ा गया।

कोरापुट एसपी रोहित वर्मा ने जानकारी दी कि कुंजाम हिडिमा बीजापुर जिले के उसुरु थाना क्षेत्र के जनगुड़ा गांव में माओवादी घटनाओं में शामिल रहा है। उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 लाख और ओडिशा सरकार ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, कुल मिलाकर वह 8 लाख का इनामी नक्सली था।

पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री और हथियार भी बरामद किए हैं। जब्त सामानों में एक AK-47 राइफल, 35 राउंड गोलियां, 117 डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक), बारूद, रेडियो, चाकू और माओवादी साहित्य शामिल है।

  • Related Posts

    SUICIDE; ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने दी जान, नॉन टीचिंग वाली नौकरी से जाने थीं परेशान

    0 घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में लटका मिला शव, नौकरी जाने के बाद कोर्ट में चल रहा था तलाका का केस कोलकाता,  पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता…

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती