NAXALITE; अबूझमाड़ मुठभेड़ में दो बड़े नक्सली लीडर ढेर, दोनों पर घोषित था 40-40 लाख का इनाम

जगदलपुर, बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो बड़े नक्सली लीडर मारे गए. मारे गए माओवादी कैडरों के शवों की पहचान सीपीआई (माओवादी) केंद्रीय समिति के सदस्य राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी के रूप में हुई है. दोनों पर छत्तीसगढ़ में 40-40 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

मुठभेड़ स्थल से AK-47 सहित अन्य हथियार व भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, माओवादी साहित्य, प्रचार-प्रसार सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई है. जवानों की सर्चिंग जारी है. नारायणपुर एसपी रॉबिन्सन ने बताया कि अबूझमाड़ में माओवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. 22 सितंबर की सुबह से मुठभेड़ शुरू हुई और दिनभर चलने वाले संघर्ष में माओवादी कैडर मारे गए. राजू दादा (63 वर्ष, करीमनगर, तेलंगाना) और कोसा दादा (67 वर्ष, करीमनगर, तेलंगाना) पिछले तीन दशकों से दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति में सक्रिय थे और कई हिंसक घटनाओं में शामिल रहे. उनकी गतिविधियों में सुरक्षा बलों और नागरिकों के कई हताहत होने की घटनाएं शामिल हैं. मुठभेड़ स्थल की तलाशी में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, जिससे माओवादी संगठन को बड़ी क्षति पहुंची है.

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने कहा कि यह अभियान सरकार और जनता की उम्मीदों के अनुरूप सफल रहा. उन्होंने माओवादी कैडरों से अपील की कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटें और आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत लाभ प्राप्त करें. यह मुठभेड़ अभूझमाड़ में चलाए जा रहे निर्णायक अभियानों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य माओवादी गतिविधियों को कम करना और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

0 जवानों को मिली सफलता नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक पड़ाव-सीएम साय

अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों ने आज दो बड़े नक्सली लीडर को मार गिराया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में हमारे वीर सुरक्षाबलों ने लाल आतंक के खिलाफ एक साहसिक और सफल अभियान को अंजाम दिया। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। यह सफलता केवल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव ही नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति, सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया को और भी गति प्रदान करती है।

  • Related Posts

    TERRORIST; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी से एक की मौत, दूसरा गंभीर

    जम्मू, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला कर दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी. इस हमले में एक बेकसूर मजदूर की मौत…

    CGPSC; ईडी की विशेष कोर्ट ने आईएएस टामन सोनवानी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को ईडी रिमांड खत्म होने पर आज ED की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र