NCC; राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित एयर विंग एनसीसी में 13 कैडेटों का नामांकन

0 कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आर्मी डे पर विशेष कार्यक्रम
रायपुर, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आर्मी डे के अवसर पर कल स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एयर विंग एनसीसी में चयनित 13 छात्र-छात्राओं का बैज लगाकर औपचारिक रूप से नामांकन किया गया।

मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर डी.के. पाठक ने विश्वविद्यालय की सैन्य पृष्ठभूमि की सराहना करते हुए छात्रों को सेवा के विभिन्न मार्गों, विशेषकर एनडीए जैसे विकल्पों पर विचार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बलिदान, संघर्ष और चुनौतियों के लिए सदैव तैयार रहने, अच्छी आदतें विकसित करने, जोखिम उठाने तथा हिंदी और अंग्रेज़ी के अतिरिक्त किसी अन्य भाषा को सीखने पर विशेष जोर दिया।

विंग कमांडर विवेक कुमार साहू ने बताया कि कृषि महाविद्यालय के 13 कैडेटों का चयन एयर विंग एनसीसी की तीन-स्तरीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। इसके पश्चात चयनित तेरह एनसीसी कैडेटों को बैज पहनाकर औपचारिक रूप से एयर विंग एनसीसी में नामांकन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने चयनित कैडेटों को बधाई दी तथा इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. मेजर जी.के. श्रीवास्तव ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की 8 सीजी गर्ल्स बटालियन की संचालक डॉ. नियति पांडेय ने किया। प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर डी.के. पाठक, ग्रुप कमांडर, एनसीसी एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने की। विशिष्ट अतिथियों में विंग कमांडर विवेक कुमार साहू, कमांडिंग ऑफिसर, 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, रायपुर उपस्थित रहे।

स्वागत उद्बोधन में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए छात्रों को अनुशासन, दृढ़ संकल्प, समर्पण एवं लगन के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं प्रशासनिक अधिकारी, 7 सीजी एनसीसी बटालियन, बिलासपुर के कर्नल लोकेश देवा ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।

  • Related Posts

    HC; कृषि शिक्षक भर्ती में योग्यता को चुनौती, हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब

    बिलासपुर. लाेक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत कृषि शिक्षक पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा की योग्यता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि एनसीटीई…

    IGKV; 27 जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्रों में मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण, कृषि-उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं कृषकों को कौशल, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की प्राथमिकता के अनुरूप इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा प्रदेश के कृषि विज्ञान…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व