STRIKE; छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, 29 से 31 दिसंबर तक प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान

रायपुर, छत्तीसगढ़ के करीब 4.50 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के नेतृत्व में राज्यभर के कर्मचारी 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक विरोध-प्रदर्शन करेंगे. फेडरेशन ने साफ कर दिया है कि यदि इस दौरान भी लंबित मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.

सरकार कर रही कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज

फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है. कई बार ज्ञापन सौंपे गए, बैठकें और संवाद भी हुए, लेकिन इसके बावजूद किसी भी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई. इसी उपेक्षा और अनदेखी से नाराज कर्मचारियों ने अब निर्णायक संघर्ष का रास्ता अपनाने का फैसला किया है.

22 अगस्‍त को भी किया था जिला स्‍तर धरना प्रदर्शन

पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पहले 22 अगस्त को जिला स्तर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद सरकार की ओर से केवल आश्वासन मिला, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई पहल नहीं हुई. अब पूरे प्रदेश में आंदोलन की विस्तृत रणनीति तैयार कर ली गई है और कर्मचारी एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में हैं.

केंद्र सरकार से जो सुविधांए मिलनी थी वो नहीं मिली

फेडरेशन के अनुसार, राज्य में लगभग 4 लाख 50 हजार कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं, जिनमें से करीब 4 लाख 10 हजार नियमित कर्मचारी हैं. पदाधिकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार की ‘मोदी की गारंटी’ के तहत कर्मचारियों को जो सुविधाएं मिलनी थीं, वे अब तक पूरी नहीं की गईं. खास तौर पर महंगाई भत्ता और DA एरियर्स को लेकर कर्मचारियों में भारी असंतोष है. फेडरेशन का कहना है कि बातचीत के सभी रास्ते आजमाए जा चुके हैं, लेकिन हर बार कर्मचारियों को निराशा ही मिली है. ऐसे में अब आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.

  • Related Posts

    PWD; बारिश में खराब सड़कों पर उप मुख्यमंत्री नाराज, 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने सुधारने के दिए निर्देश

    0 उप मुख्यमंत्री ने मुख्य अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की ली बैठक रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के…

    PROPERTY; क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आगाज, एक्सपो की बुकिंग पर रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में मिल रही 50% की छूट

    रायपुर, बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार शाम तीन दिवसीय ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026’ का भव्य आगाज हुआ। इस एक्सपो में एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ के 50 बिल्डरों का समूह…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र