RAILWAY; पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य 18 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन 1अगस्त तक

रायपुर , ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पटना-चर्लपल्लि-पटना के मध्य 18 फेरों  के लिए स्पेशल ट्रेन के परिचालन विस्तार 1 अगस्त तक किया गया है । गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्लि द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, पटना से 17 मार्च 2025 से 28 मई 2025 तक (22 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चल रही थी ।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्लि-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्लि से 19 मार्च 2025 से 28 मई 2025 तक (11 फेरा) प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्लि-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्लि से 21 मार्च 2025 से 30 मई 2025 तक (11 फेरा) प्रत्येक शुक्रवार को चल रही थी । इस गाड़ी का विस्तार दिनांक 01 अगस्त, 2025 तक किया गया है । 

गाड़ियों की समय सारिणी –
  गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्लि द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, पटना से 28 मई 2025 से 30 जुलाई , 2025 तक (22 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को दोपहर 15.00 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली स्टेशन बिलासपुर में आगमन 07.40 बजे, प्रस्थान 07.45 बजे, रायपुर आगमन 09.43 बजे, प्रस्थान 09.45 बजे, दुर्ग आगमन 10.10 बजे, प्रस्थान 10.20 बजे, गोंदिया आगमन 12.50 बजे, प्रस्थान 12.55 बजे होते हुये प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 03.30 बजे चर्लपल्लि स्टेशन पहुंचेगी |

 गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्लि-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्लि से 28 मई 2025 से 01 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को 23.00 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक गुरुवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली गोंदिया स्टेशन आगमन 11.40 बजे, प्रस्थान 11.45 बजे, दुर्ग आगमन 13.50 बजे, प्रस्थान 14.00 बजे, रायपुर आगमन 14.33 बजे, प्रस्थान 14.35 बजे, बिलासपुर में आगमन 16.45 बजे, प्रस्थान 16.50 बजे होते हुये प्रत्येक शुक्रवार को 11.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी |

  गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्लि-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्लि से 28 मई 2025 से 01 अगस्त, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को 21.00 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन अर्थात प्रत्येक शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाली गोंदिया स्टेशन आगमन 09.40 बजे, प्रस्थान 09.45 बजे, दुर्ग आगमन 11.50 बजे, प्रस्थान 12.00 बजे, रायपुर आगमन 12.33 बजे, प्रस्थान 12.35 बजे, बिलासपुर में आगमन 14.45 बजे, प्रस्थान 14.50 बजे होते हुये प्रत्येक रविवार को 09.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी ।

कोचों की उपलब्धता –
इन स्पेशल ट्रेनों में 02 एसएलआरडी, 06 जनरल, 12 स्लीपर, 02 एसी-III, 02 एसी-II सहित कुल 24 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।इन गाड़ियों के वाणिज्यिक ठहराव – रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में तारेगना, जहानाबाद, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमोह, बोकारो, रांची, हटिया, राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर काघदनगर, बेल्लंपल्ली, पेद्दापल्ली तथा काजीपेट स्टेशनों पर रुकेगी ।

  • Related Posts

    RAILWAY; छत्तीसगढ के रेल यात्रियों को तोहफा,गर्मियों की छुट्टियों के लिए अब ‘समर स्पेशल’ ट्रेनों का संचालन

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी…

    RAILWAY; रेलवे ने कबाड बेचकर कमाए 303.47 करोड़, 12.4% अधिक राजस्व अत्जित कर रचा कीर्तिमान

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में “मिशन जीरो स्क्रैप” के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए स्क्रैप के निपटान से ₹303.74 करोड़ का राजस्व अर्जित किया…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……