ACB;सहकारी गृह निर्माण समितियों को लगाया करोड़ों का चूना, सहकारी निरीक्षक के खिलाफ स्पेशल कोर्ट में चालान पेश…

रायपुर,  सहकारी गृह निर्माण समितियों को 4 करोड़ से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाने और 20 लाख रुपए से अधिक के गबन मामले में आरोपी तत्कालीन वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक (परिसमापक) राजकुमार नायडू के विरुद्ध एसीबी विशेष न्यायालय में 3500 पन्नों का एंटी करप्शन ब्यूरो ने चालान पेश किया. जानकारी के अनुसार, तत्कालीन वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक (परिसमापक) राजकुमार नायडू के विरूद्ध भादवि की धारा 409, 420 एवं 13(2) सहपठित धारा 13 (1)(सी)(डी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध करने के बाद चालान पेश करने की कार्रवाई की गई.

भैरव गृह निर्माण समिति एवं राष्ट्रीय खनिज विकास निगम गृह निर्माण समिति रायपुर के परिसमापक के पद पर रहते हुए आरोपी राजकुमार नायडू ने राष्ट्रीय खनिज विकास निगम गृह निर्माण समिति में निर्धारित प्रक्रिया एवं अधिकार क्षेत्र से परे जाकर छलपूर्वक समिति के सदस्यों को आबंटित एवं पंजीकृत 13 भूखण्डों के पंजीयन को निरस्त करवाया. यही नहीं नए सदस्य बनाकर उन्हें कलेक्टर दर से कम दर पर विधि विरूद्ध विक्रय किया. इसके साथ ही समिति के रोड रास्ते हेतु संरक्षित भूमि को विधि विरूद्ध विक्रय कर करोड़ों रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाई थी.

भैरव गृह निर्माण समिति में विधि विरूद्ध एक ही परिवार के 3 सदस्यों को भूमि आबंटित कर पंजीयन करा दिया. समिति के 1 सदस्य को भूखण्ड आबंटित कर विक्रय रकम प्राप्त करने पश्चात् उक्त आबंटित भूखण्ड को बिना सूचित किए नए सदस्य के नाम से पंजीयन कराया.आरोपी द्वारा भूखण्ड का विक्रय पश्चात् प्राप्त राशि एवं निलंबन तिथि के पश्चात् संस्था के खाते से आहरित की गई रकम को स्वयं के लिये उपयोग खर्च करते हुए 20 लाख से अधिक रुपए का गबन किया.

विवेचना में पाया गया कि अभियुक्त राजकुमार नायडू द्वारा उक्त दोनों सोसायटियों को लगभग 4 करोड़ रुपए से अधिक की आर्थिक क्षति एवं समिति के बैंक खातों से 20 लाख रूपये से अधिक का गबन कर उसका निजी उपयोग किया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    CRIME;महिला सरपंच समेत चार जनप्रतिनिधियों का सामाजिक बहिष्कार, पीड़ितों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत किसना में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। गांव की महिला सरपंच, उपसरपंच…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’