ACB/EOW; अब IAS समीर विश्नोई की करोड़ों की संपत्तियां जब्त,महासमुंद में 22 एकड़ जमीन शामिल

रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करोड़ों रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं। इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी इसी मामले में रानू साहू और सौम्या चौरसिया की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, समीर विश्नोई और उनकी पत्नी प्रीति विश्नोई के नाम पर करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच किया गया है। जांच में सामने आया कि ये संपत्तियां आय से अधिक संपत्ति के तहत अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। एसीबी/ईओडब्ल्यू की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने 3 से 4 फर्म बनाकर अवैध राशि को निवेश किया और उन्हीं के माध्यम से संपत्तियां खरीदीं। इन फर्मों का इस्तेमाल कथित तौर पर अवैध कमाई को छिपाने के लिए किया गया।

जमीन और मकान सहित कई संपत्तियां सीज

कार्रवाई के तहत महासमुंद में करीब 22 एकड़ जमीन, नया रायपुर में स्थित बेशकीमती भूखंड, रायपुर के गायत्री नगर में मकान सहित कई अन्य संपत्तियों को सीज किया गया है। इन संपत्तियों की कुल कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार, अधिकांश संपत्तियां आरोपी ने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी थीं। इन सभी निवेशों को अब अवैध मानते हुए जब्त कर लिया गया है।

कोयला घोटाले से जुड़ा मामला

यह पूरा मामला प्रदेश के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि पूर्व में ऑनलाइन सिस्टम को ऑफलाइन कर इस घोटाले को अंजाम दिया गया था, जिसमें समीर विश्नोई की भूमिका सामने आई थी। एसीबी/ईओडब्ल्यू ने संपत्तियों को अटैच करने के लिए विशेष न्यायाधीश के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; थ्रीडी फैक्ट्री-ब्लास्ट, 200 मीटर तक बिखरे शवों के टुकड़े, ऑक्सीजन सिलेंडर बदलते ही विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

    रायपुर, रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेंद्री की थ्रीडी इनोवेशन फैक्ट्री में मंगलवार शाम ब्लास्ट हो गया। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था…

    TIGER; बाघ की खाल की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, वीरता पदक से सम्मानित जवान समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर के नक्सल प्रभावित रहे बीजापुर जिले में स्थित इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ की खाल और कंकाल की तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’