ACCIDENT;बेकाबू कार नदी में गिरी , शादी से लौट रहे 4 युवकों की मौत, 2 की हालत

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. शादी कार्यक्रम से लौट रही कार बेकाबू होकर फोक नदी में जा गिरी. चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ाई गांव के पास फोक नदी के पुल पर हुआ है. 

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के निवासी कुछ युवक पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे. शादी की रस्में पूरी होने के बाद वे अपनी कार से रायपुर लौट रहे थे. इस दौरान उनकी कार तेज रफ्तार में होने के कार गड़ई गांव के पास स्थित फोक नदी के पुल में अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई. कार में उस वक्त 6 लोग सवार थे, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत और 2 घायल हो गए हैं. मृतकों की पहचान अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन के रूप में हुई है, जबकि घायल युवकों के नाम जुनैद रज़ा और आरज़ू खान बताए जा रहे हैं.

घटना के बाद आस आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकालाकर तत्काल जिला अस्पताल रवाना किया गया. दोनों युवक को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद पंडरिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.  पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है. इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; कृषि अधिकारी को उम्र कैद की सजा, कॉलेज फ्रेंड से संबंध बनाए, नौकरी लगते ही शादी से किया इनकार

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले के रहने वाले कृषि विस्तार अधिकारी देवनारायण साहू को रेप के आरोप में उम्रकैद की सजा हुई है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपनी…

    SUICIDE; प्रेम कहानी का खौफनाक अंत!, ग्रामीण प्रेमी जोड़े ने शिशुपाल पर्वत से लगाई छलांग

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सरायपाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत के नीचे रविवार सुबह युवक-युवती की लाश मिली है।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…