ACCIDENT;सगाई के दिन सड़क हादसे में अभिनेता सूरज मेहर की मौत, फ‍िल्‍म शूटिंग कर लौट रहे थे

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के अभिनेता सूरज मेहर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 40 वर्ष के थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर अपनी फि‍ल्‍म आखिरी फैसला की शूटिंग कर लौट रहे थे, तभी हादसे का शि‍कार हो गए।बताया जाता है कि उनके स्‍कार्पियो वाहन की एक पिकअप वाहन से टक्‍कर हो गई। हादसे के दिन ही ओडि‍शा में सूरज मेहर की सगाई होनी थी। हादसा देर रात हुआ। पिपरडुला के पास सरसीवा इलाके की ओर से आ रही पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्‍कर मारी।

सूरज मेहर छत्‍तीसगढ़ी खलनायक के रूप में जाने जाते हैं। उन्‍होंने कई छत्‍तीसगढ़ी फि‍ल्‍मों में खलनायक की भूमिका निभाई है। पता चला है कि बिलाईगढ़ के सरसीवा इलाके में उनके वाहन की पिकअप वाहन से टक्‍कर हुई। इस दुर्घटना में सूरज मेहर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ लोगों के अनुसार उन्‍हें गंभीर घायल अवस्‍था में अस्‍पताल लाया गया था, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित किया। वे अपने अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

इस हादसे में सूरज मेहर का एक साथी और वाहन चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। सूरज मेहर के निधन की खबर से छत्‍तीसगढ़ फ‍िल्‍म जगत में शोक छा गया। हादसे की सूचना स्‍वजनों को तड़के 5 बजे मिली। इसके बाद स्‍वजन मौके पर पहुंचे।स्‍वजनों से पता चला कि सूरज मेहर की बुधवार को ओड‍िशा के भठली में सगाई होनी थी। सूरज मेहर ग्राम सरिया बिलाईगढ़ निवासी थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    नईदिल्ली, हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू से अलग होने पर खुलकर बात की है. सिंगर ने बोला कि शादी 6 साल बाद उन्होंने तलाक…

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    अर्जुन तिवारी रायपुर, ऐसे तो इंसान इंसान अपने हिसाब से तरह तरह के बेजुबान जानवरों पशु पक्षियों से प्यार करते देखे जाते है परंतु एक गिलहरी के बच्चे को अगर…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..