ACCIDENT;हाईवा ने कार को मारी ठोकर, IPS ऑफिसर के माता-पिता समेत तीन की मौत, लद्दाख में तैनात SSP बेटी को पड़ोसियों ने दी सूचना

दुर्ग,  जिले के जामुल थाना क्षेत्र में जामुल अहिवारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, हाईवा ने स्विफ्ट कार सवार तीन लोगों को ठोकर मारी, जिससे कार में सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

घटना की सूचना पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची. इस हादसे में स्मृति नगर भिलाई निवासी 67 वर्षीय पी वेंकट रत्नम, 60 वर्षीय पत्नी श्यान्ति और श्यान्ति की बुजुर्ग माता की मौत हुई है. तीनों के शव को भिलाई के लाल बहादुर सुपेला अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया. वहीं हाईवा टिप्पर को जामुल पुलिस ने जब्त कर लिया है. ड्राइवर फरार है. यह घटना तब हुई जब तीनों मृतक अपनी कार से बेरला से अपने घर स्मृति नगर भिलाई लौट रहे थे.

बताया जा रहा कि बुजुर्ग दंपती की बेटी पीडी नित्या जम्मू कश्मीर में IPS ऑफिसर हैं. लद्दाख में SSP हैं. बेटा मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं. बुजुर्ग दंपत्ति और पी वेंकट रत्नम की सासू मां सभी बेरला से अपने रिश्तेदार के घर मिलने गए थे. आंवला नवमी के अवसर पर उन्हें भोज के लिए आमंत्रित किया गया था. वापस घर भिलाई आने के दौरान जामुल की ओर से आ रही हाईवा ने खेदामारा चौक पर कार को ठोकर मारा. इस घटना में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए. कार सवार तीनाें की मौत हो गई.

हादसे के बाद हाईवा ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. IPS बेटी को इस हादसे की सूचना पड़ोसियों ने दी. भावुक होकर IPS बेटी भी देर रात फ्लाइट से भिलाई पहुंचेगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    महासमुंद, नक्सलवाद के खात्मे की डेडलाइन पास आ रही है. वहीं इसके पहले छत्तीसगढ के महासमुंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां बीबीएम (BBM) कमेटी से जुड़े…

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    रायपुर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कल कलेक्टोरेट परिसर स्थित टाउनहॉल में शांति समिति की बैठक में सभी समाज के प्रमुख नागरिक शामिल हुए और उन्हें होली व अन्य…

    You Missed

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

    ELECTION;दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग,अगले दो दिनों में होगा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान!

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?