ACCIDENT; छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 3 की मौत, 40 घायल

रायपुर,  छत्तीसगढ़ से धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं से भरी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। रात तीन बजे हुई इस दुर्घटना में बस में सवार 65 यात्रियों में से 40 घायल हो गए। इनमें से 3 की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर घायलों के उपचार के निर्देश दिए हैं तथा मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर की है।

घटना नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे उतर कर पलट गई। घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। उनमें चीखपुकार मच गई। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस की टीम पहुंची।

एसपी ग्रामीण कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि घायलों को बस से निकाल कर जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। जहां 20 वर्षीय अंशु निवासी धमधा छत्तीसगढ़ और सात वर्षीय अमित की मौत हो गई। नसीरपुर इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि सभी यात्री छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं जो वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। चालक को नींद आने के कारण घटना हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUICIDE; पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री धनीराम साहू के बेटे ने की खुदकुशी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. मोवा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान जय साहू के…

    HC; डीएमएफ घोटाले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित DMF घोटाले में पूर्व IAS अनिल टुटेजा को बड़ा झटका लगा है. हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने स्पष्ट कहा…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…