ACCIDENT; बरसात के पहले छात्रावास की छत का एक हिस्सा गिरा,छात्र घायल,विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल चिकित्सा सेवा मुहैया कराई

रायपुर, बारिश एवं हवा-पानी के चलाअते विगत 2 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के शिवम् छात्रावास के एक कक्ष की छत का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। इस घटना में छात्र नीरज कुमार के सिर पर हल्की चोट आई।
घटना की सूचना मिलते ही छात्रावास के विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल छात्र को छात्रावास के समीप स्थित लक्ष्मीकांत अस्पताल में भर्ती कराया। विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमोले ने स्वयं छात्र के उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय जांचों की सतत निगरानी एवं समन्वय किया। चिकित्सकों के अनुसार छात्र की सभी परीक्षाण रिपोर्ट सामान्य हैं तथा वह पूर्णतः स्वस्थ एवं सुरक्षित है।
एहतियातन छात्र नीरज कुमार एवं उसके कक्ष में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों को छात्रावास के सुरक्षित कमरों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति  डॉ गिरीश चंदेल ने तत्काल कुलसचिव, अधिष्ठाता, प्रभारी (निर्माण एवं अनुरक्षण) तथा छात्रावास अधीक्षकों की आपात बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। कुलपति ने विद्यार्थियों के उपचार एवं चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं के लिए तत्काल बजट स्वीकृत किया।

मरम्मत कारने के निर्देश
कुलपति ने प्रभारी (निर्माण एवं अनुरक्षण) को शिवम् छात्रावास सहित अन्य भवनों की तत्काल मरम्मत एवं संरचनात्मक सुरक्षा परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कुलसचिव को निर्देशित किया है कि जिन कमरों में मरम्मत कार्य किया जाना है, वहां निवासरत विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय अतिथि गृह अथवा अन्य सुरक्षित स्थानों पर वैकल्पिक आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं दैनिक गतिविधियां प्रभावित न हों।

कुलपति ने किया छात्रावास का निरीक्षण
घटना के पश्चात कुलपति ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ सत्यम छात्रावास का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशानुसार सभी छात्रावास अधीक्षक नियमित रूप से छात्रावासों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा भवनों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं विद्यार्थियों की आवश्यक सुविधाओं की सतत निगरानी की जा रही है। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी छात्रावासों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

1960 के दशक में बना है सत्यम छात्रावास
उल्लेखनीय है कि सत्यम छात्रावास विश्वविद्यालय के सर्वाधिक पुराने छात्रावासों में से एक है, जिसका निर्माण वर्ष 1960 के दशक में किया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन समय-समय पर भवनों के रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य कराता रहा है तथा वर्तमान घटना के उपरांत सभी छात्रावासों की संरचनात्मक सुरक्षा का पुनः व्यापक परीक्षण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं हितों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा इस संबंध में आवश्यक सभी कदम तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ निरंतर उठाए जा रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा