ACCIDENT; बस की टक्कर से 3 लोगों की मौत, मौके पर मचा हड़कंप, राम सप्ताह में शामिल होने जा रहे थे

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी बीच सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस रांग साइड से आ रही थी और उसने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक एक ही गांव दर्री के निवासी थे। उनकी पहचान हरिशंकर चौहान, मोहर दास बैरागी और सेत कुमार पटेल (शिक्षक) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर दर्री से किसी गांव में आयोजित रामसप्ताह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रांग साइड से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक बस छोड़कर फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं, हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। तीन लोगों की मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। बताया जा रहा है कि घटना से नाराज लोग चक्काजाम की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक की तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND; रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुई GST महिला अधिकारी निलंबित, छापा पड़ते ही नाली में फेंके थे नोटों के बंडल

    रायपुर, छत्तीसगढ के कांकेर जिले में रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जीएसटी अधिकारी आचला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की है. एक स्क्रैप कारोबारी से गाड़ी छोड़ने…

    FRAUD; चेक में काट-छांट कर बैंक से निकाले 3.38 लाख, बैंक कैशियर और लेखापाल समेत तीन गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगड़ की न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा सेवा सहकारी समिति में 3 लाख 38 हजार रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। चेक में काट-छांट और कूटरचना कर राशि…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..