कानून व्यवस्था

ACCIDENT; कटघोरा में कुंआ में डूबने से पिता पुत्री समेत चार की मौत

 बिलासपुर, कोरबा जिले में कुएं में डूबने से एक के बाद एक चार लोगों की मौत हो गई। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतरर्गत ग्राम जुराली में यह हादसा हुआ। बताया गया कि कुएं में गिरकर डूब रहे पिता को बचाने बेटी कुएं में उतरी और वह भी डूबने लगी। इसकी जानकारी होने पर दो अन्य युवक कुएं में उतरे और डूबने से उनकी भी मौत हो गई। एक साथ चार लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

शुक्रवार की सुबह ही जांजगीर जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किकिरदा में भी एक कुएं में उतरने से एक के बाद पांच लोगों की मौत हुई है। प्रदेश के दो जिलों में एक साथ दो घटनाओं से प्रशासन में हड़कंप है। बताया गया कि कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम जुराली के डिपरापारा में एक घर के कुएं में सबसे पहले जहरू पटेल पिता स्व सोनू राम पटेल (60) डूब गए। इसकर जानकारी होने पर उनकी बेटी सपीना पटेल पिता जहरु पटेल (16) कुएं में उतरी। वह पिता को नहीं बचा सकी और खुद भी डूब गई। इसकी जानकारी होने पर दो अन्य लोग उन्हे बचाने के लिए मनबोध पटेल (57) और शिवचरण पटेल उर्फ़ कली (45) कुएं में उतरे। यहां डूबने से उनकी भी मृत्यु हो गई।

Related Articles

Back to top button