ACCIDENT; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी-ललितपुर हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे..

रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। झांसी-ललितपुर हाईवे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उन्हें कमर और पैर में चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

हादसा ललितपुर जिला मुख्यालय से करीब 44 किमी दूर है। नेशनल हाईवे-44 पर सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मार दिया। गाड़ी को बचाने में किरण सिंह देव के ड्राइवर ने कार को मोड़ा, तभी वह कंट्रोल खो बैठा और कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक चकनाचूर हो गया है। हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 80 किमी प्रति घंटे रही होगी। किरण देव जिस वाहन में सवार थे, उसमें उनके साथ PSO थे, वहीं परिवार के अन्य सदस्य दूसरी गाड़ी में थे।

खतरे से बाहर

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से किरण सिंह देव को अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे

बताया जा रहा है कि किरण सिंह देव अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; 6000 रु. का चालान काटा तो लाइनमेन ने कर दी थाने की बत्ती गुल, बिजली कर्मचारी ने पुलिस से ऐसे लिया बदला! 

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बाइक चालक का पुलिस ने हेलमेट न पहनने पर चालान काट दिया. चालान कटने के बाद बाइक चलाने वाला युवक, जो पेशे…

    CJP; जंतर मंतर आंदोलन का काला पक्ष……………

    इस देश के लोगों ने आजादी के बाद अनेक राष्ट्रीय और राज स्तरीय आंदोलन देखे है।शांति और अशांतिपूर्ण दोनों प्रकार के आंदोलनों का अनुभव इस देश के  वासियों के पास…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र