ACCIDENT; सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नौ लोगों की मौत पर पसरा मातम, रायपुर से नागपुर जा रहे थे

रायपुर, महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. शुक्रवार को ट्रक और बोलरो की जोरदार टक्कर में 3 बच्‍चाें समेत 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर घायल हो गए, जिनका इलाज अस्‍पताल में जारी है. सुबह करीब 4 बजे नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास हादसा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्‍ते होते हुए नागपुर की तरफ जा रहे थे. इस हादसे में ट्रक में फंसे पिकअप को निकालने के लिए 2 जेसीबी लगी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. हादसे पर भंडारा पुलिस अधीक्षक, नरुल हसन ने बताया कि नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर पिंपलगांव सड़क के पास एक ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई. तीन अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें सकोली सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

जेसीबी से निकाली बोलेरो

भंडारा जिले में हुआ भीषण हादसा इतना खतरनाक था कि 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं कार ऐसी फंस गई थी, जिसे निकालने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद लेनी पड़ी. जानकारी के अनुसार, मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी रायपुर से नागपुर की ओर जा रहे थे. इस घटना के बाद घटनास्‍थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और यातायात भी प्रभावित हुआ.

हरसंभव मदद की बात…

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी शोक जताया है। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने की बात कही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE RAID; स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार!, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, दो लोगों पर FIR

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित देवेंद्र नगर इलाके में संचालित इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान सेंटर में कुछ युवक-युवतियां…

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी