ACCIDENT; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, पिकनिक मनाकर लौट रहे थे

 महासमुंद, जिले में शुक्रवार दोपहर एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। ग्राम परसदा के पास गाड़ाघाट से पिकनिक मनाकर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। पुलिस ने फरार आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने पीएम पश्चात शवों को स्वजनों को सौंप दिया।

घटना के संबंध में कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे की है। बेमचा निवासी रामेश्वर (19) और धनेश्वर निर्मलकर (23) गांव के दो अन्य युवकों के साथ दो अलग-अलग बाइक से पिकनिक मनाने के लिए गाड़ाघाट गए थे। दोपहर को वापस लौट रहे थे। ग्राम परसदा स्थित राईस मिल के पास पहुंचे थे तभी सामने की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे को संजीवनी 108 से महासमुंद मेडिकल कालेज लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वहीं पिकनिक मनाने गए साथी युवक पीछे होने की वजह से बच गए।

इधर, घटना के बाद से ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर स्वजन तुरन्त मौके पर पहुंच गए। मृतक से लिपटकर स्वजन बिलखते रहे। घटना के बाद सड़क पर यातायात कुछ देर के लिए अवरुद्ध रहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUICIDE; सूदखोरी के दो आरोपी हिरासत में, आर्थिक तंगी ने ले ली परिवार के 5 लोगों की जान, सूदखोरों के आतंक के साए में था परिवार

    रायपुर, राजधानी रायपुर के टिकरापारा में पांच लोगों की सामूहिक खुदकुशी और हत्याकांड मामले में अब पुलिस की तफ्तीश सूदखोरों के आतंक की तरफ मुड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक,…

    FOREST; कोरबा के जंगल में कटाई, साल के 206 पेड़ों की लकड़ी अभनपुर में बरामद, आरा मिल सील, आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये की साल की लकड़ी की अवैध हेराफेरी का बड़ा मामला उजागर किया है। मामले में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’