ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 7 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है।

मरकाटोला घाटी में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र की मरकाटोला घाटी में डीजे से जुड़ा स्वराज माजदा पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 BU 7174 सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहे धान से लदे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG 04 QY 5947 ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में 13 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान चार और लोगों की मौत
हादसे के बाद घायलों को सबसे नजदीकी और बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान चार और घायलों ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। 7 गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है।

ट्रक पलटा, नीचे दबे व्यक्ति को पुलिस ने निकाला
पिकअप को टक्कर मारने के बाद ट्रक कुछ दूर जाकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक के नीचे एक व्यक्ति दब गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ट्रक चालक हादसे के बाद फरार
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक और घायल कवर्धा तथा आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

मरकाटोला घाटी में हुई घटना

बालोद DSP माया शर्मा ने बताया कि, पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाटी में धान से लदे ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मारी। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है, जबकि सात लोग घायल हैं। सभी सात घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें धमतरी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है।

शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। साय ने घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    CRIME; नशे में चूर युवती ने बार में मचाया हंगामा!, महिला को पीटा, बिना पैसे दिए भागने का भी आरोप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के होटल हेवन्स पार्क के लिट बार में बीती देर रात एक युवती ने जमकर हंगामा मचाया. बार…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर