ACCIDENT; रेत से भरे हाइवा ने दो युवकों को रौंदा, नेशनल हाइवे पर बिखर गए शरीर के चिथड़े…

रायपुर, राजधानी से लगे आरंग इलाके के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में आज एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. नेशनल हाइवे-53 पर रेत से भरे एक अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों के चिथड़े सड़क पर बिखर गए, जिससे मृतकों की शिनाख्त करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया.

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद दुर्घटना मंदिर हसौद थाना अंतर्गत ग्राम उमरिया के पास हुई. मृतक युवक होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 LH 2236) पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान रेत से भरे एक तेज रफ्तार हाइवा (क्रमांक CG 04 QW 9904) ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गया.

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, हाइवा के भारी-भरकम पहियों के नीचे आने से युवकों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए. सड़क पर हर तरफ खून और मांस के लोथड़े नजर आ रहे थे. स्थिति इतनी गंभीर थी कि प्रारंभिक तौर पर यह बता पाना भी मुश्किल था कि मृतक कौन हैं. घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

माइनिंग अमले अर गंभीर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर माइनिंग अमला और आसपास के क्षेत्रों में रेत परिवहन करने वाले वाहनों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रेत से भरे हाइवा चालक अधिक फेरे लगाने के साथ रायल्टी चोरी के चक्कर में हाईवे पर ‘यमदूत’ की तरह वाहन दौड़ते हैं. क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए कोई कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. ऐसे में दुपहिया वाहन चालक हमेशा मौत के साये में सफर करने को मजबूर हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    ACCIDENT; इंडक्शन फर्नेस में रिसाव,बड़ा हादसा टला,जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंद

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हथनेवरा स्थित कारखाना मेसर्स- प्रकाश इण्डस्ट्रीज लिमिटेड में शुक्रवार 24 अप्रैल को इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु के रिसाव की घटना सामने आई।…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…