ACCIDENT; वेदांता पावर प्लांट में विस्फोट से 10 मजदूरों की मौत, दो दर्जन घायल, कई घायल अब भी गंभीर

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा अपडेट के अनुसार अब इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर अभी भी घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए इस धमाके के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। हादसा इतना भयानक था कि कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद घायलों को रायगढ़ के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

गेट के बाहर विरोध, भारी पुलिस बल तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद प्लांट गेट के बाहर मजदूरों और परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। लोग नारेबाजी कर रहे हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

सीएम साय ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद हादसा है। दु:ख की घटना में परिवार के साथ हैं। मृतकों के परिजनों को भगवान शक्ति दे। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच होगी और जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

पूर्व सीएम बघेल ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई बॉयलर ब्लास्ट की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस भीषण हादसे में अब तक 4 मजदूरों की अकस्मात मौत तथा दर्जनों मजदूरों के बुरी तरह घायल होने की खबर है। ईश्वर दिवंगत जनों को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे के साथ ही सभी घायलों के यथोचित उपचार की व्यवस्था की जाए। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा