ACCIDENT;बीएसएफ जवानों से भरी गाड़ी पलटी,13 घायल, 4 गंभीर,छुट्टी पर निकले थे जवान

जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती गांव कुम्हारी में बीएसएफ 162वीं वाहिनी का निजी वाहन पलटने से 15 जवान घायल हो गए हैं। जिसमें 4 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में नक्सल मोर्चे में तैनात BSF जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दोपहर 12 बजे रावाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारी के पास वाहन का स्टेयरिंग फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, इन जवानों की कांकेर जिले के अंतागढ़ में नक्सली इलाके में तैनाती थी। यह घटना करीब दोपहर 12 बजे रावाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारी के पास हुई, जब वाहन का स्टेरिंग फेल हो गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बता दें कि ये सभी जवान छुट्टी पर निकले थे, जब यह हादसा हुआ। इस मामले पर नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने कहा कि यह घटना नारायणपुर और जिला कांकेर के सीमावर्ती इलाके में घटी। उन्होंने कहा, स्टेरिंग फेल होने से वाहन पलटी और इसमें 15 जवान घायल हो गए।

इलाज के लिए रायपुर भेजे गए जवान

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि चार से पांच जवान गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य जवानों की स्थिति सामान्य है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; पैंगोलिन के साथ धरे गए अंतर्राज्यीय तस्कर, 50 करोड़ में सौदा करने पखांजूर से लाए थे रायपुर…

    रायपुर, वन जीवों के तस्करों की राजधानी रायपुर तक धमक होने लगी है. राजधानी में जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्करों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. तस्कर 50 करोड़…

    NEGLIGENCE;10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, करेंसी टावर में लापरवाही उजागर

    रायपुर, राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं।…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……