POLITICS; छ्ग.पुलिस पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा, 9 मजदूरों के अपहरण का लगाया आरोप

रायपुर, छत्तीसगढ़ में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. इस एक्शन के लिए STF का गठन भी किया गया है. इस बीच TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर किडनैपिंग के आरोप लगाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उनकी लोकसभा सीट से कोंडागांव में मजदूरी करने गए 9 मजदूरों को पुलिस ने बंदी बना लिया. न उनके परिजनों को बताया और न ही वहां की राज्य पुलिस को.

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो वीडियो शेयर किए हैं. उन्होंने दावा किया कि उनकी लोकसभा सीट कृष्णानगर से कोंडागांव में मजदूरी करने गए 9 मजदूरों को पुलिस ने बंधक बना लिया है और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है.

मजदूरों को किडनैप करने का आरोप

सांसद मोइत्रा ने आरोप लगाया कि बस्तर डिवीजन के कोंडागांव में एक निजी स्कूल की इमारत निर्माण में लगे इन मजदूरों को, जिनके पास वैध दस्तावेज थे, छत्तीसगढ़ पुलिस ने जबरन निर्माण स्थल से उठा लिया. उन्होंने अपने वीडियो में कहा- मजदूरों के फोन बंद हैं और उनके परिजनों को सूचना मिली है कि उन्हें जगदलपुर जेल में रखा गया है. महुआ मोइत्रा बता रहीं की जब उन्होंने मजदूरों को किडनैप करने के मामले में कोंडागांव SP अक्षय कुमार से सवाल पूछा तो जवाब मिला कि बाहर से आए मजदूरों द्वारा आदिवासी महिलाओं पर रेप करने के कई मामले हैं. इस संबंध में उन्हें गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है.

मजदूरों पर दुष्कर्म का आरोप

सांसद मोइत्रा ने कहा कि इन मजदूरों को बीएनएस की धारा 128 के तहत हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि कोंडागांव के एसपी से बात करने पर पुलिस ने दावा किया कि आदिवासी महिलाओं से दुष्कर्म के मामलों के कारण प्रवासी मजदूरों से पूछताछ की जा रही है. मोइत्रा ने सवाल उठाया कि यदि दस्तावेज वैध हैं, तो मजदूरों को जेल में रखने की क्या जरूरत है? एसपी ने जवाब दिया कि कुछ दिनों में उन्हें रिहा कर दिया जाएगा.

  • Related Posts

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने पहले उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। घोषणा के बाद…

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़…

    You Missed

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर  की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo