ACTION; ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के दौरान करंट से कर्मचारी की मौत, सहायक अभियंता सस्पेंड

राजनांदगांव, छत्तीसगढ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के दौरान करंट से ठेका कर्मचारी की मौत के मामले में एई संदीप सोनी को मुख्य अभियंता तपेश मेश्राम ने सस्पेंड कर दिया है. उन्हें मोहला में अटैच किया गया है.

बता दें कि 26 वर्षीय संतोष मंडावी बीते दिनों कलेक्टर बंगले के सामने ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के काम में लगा था. शिफ्टिंग के दौरान करंट सप्लाई बंद होने की जानकारी एई संदीप सोनी ने कर्मचारियों को दी थी, लेकिन संतोष ने ट्रांसफार्मर से लगे तार के हिस्से को छूआ तो उसमें करंट दौड़ रही थी, जिसकी चपेट में आने से संतोष की मौत हो गई.

घटना को एई की लापरवाही बताते हुए आदिवासी समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था. वहीं जिम्मेदार अफसर पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी थी. इसके पहले ही मामले में प्रथम दृष्टया एई संदीप सोनी की लापरवाही को देखते हुए उन्हें सस्पेंड कर मोहला अटैच कर दिया गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर  की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo