ACTION; नकटी के बाद अब तूता गांव की बारी!, कई परिवार को जारी हुआ बेदखली का नोटिस, गांव में दहशत का माहौल

रायपुर, नवा रायपुर के नकटी गांव में मकान टूटने के बाद ग्रामीण कांग्रेस नेताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास के गेट पर धरने पर बैठे रहे। रात तक यह सियासी घमासान चलता रहा। इधर, राजधानी से लगे नकटी गांव का विवाद अभी थमा नहीं कि अब तूता गांव में भी कार्रवाई की आहट ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) ने तूता के 30 से अधिक परिवारों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि अतिक्रमण पर 6 जुलाई तक जवाब पेश नहीं करने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस मिलते ही गांव में दहशत का माहौल है और प्रभावित परिवार आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि नोटिस पाने वालों में बड़ी संख्या ऐसे परिवारों की है, जिनके मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि सरकारी योजना के तहत बने मकान हैं, तो अब उन्हें किस आधार पर नोटिस दिया जा रहा है। नकटी में भी इसी तरह के विवाद के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर बहस छिड़ी थी।

नकटी में मकान टूटने के बाद नोटिस

जानकारी के अनुसार, एनआरडीए ने 30 जून से अब तक अलग-अलग तारीखों में नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में संबंधित परिवारों से भूमि और निर्माण के संबंध में अपना पक्ष रखने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर विभाग उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर एकपक्षीय निर्णय ले सकता है। एनआरडीए ने यह नोटिस मकान टूटने के बाद जारी किया है।

गयाराम पिता नथेलूराम का नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एनआरडीए ने उनसे पूछा है कि खसरा नंबर 645 रकबा 25.96 के भाग में 700 वर्गफीट तक पक्का निर्माण किया गया है। जो कि छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत कार्यवाही योग्य है। 6 जुलाई 2026 तक सुबह 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करें। आपकी अनुपस्थिति पर एकक्षीय कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों ने कहा- यह रूटीन प्रक्रिया

नवा रायपुर-अटल नगर विकास प्राधिकरण , प्रबंधक (भूमि), रश्मि वर्मा ने कहा कि तूता के कुछ ग्रामीणों को अतिक्रमण के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। यह रूटीन प्रक्रिया है। 6 जुलाई तक ग्रामीणों से जवाब मांगा गया है। हालांकि ग्रामीण इस दलील से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि नोटिस के कारण पूरे गांव में भय का माहौल है और लोग अपने आशियाने को लेकर असमंजस में हैं। नकटी के बाद तूता में भी विरोध हो गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने नोटिस हाथ में लेकर शासन के नोटिस के खिलाफ नारेबाजी की।

सीएम हाउस पहुंच मार्ग के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण

नकटी गांव में प्रस्तावित बेदखली कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को आंदोलन तेज कर दिया। पहले वित्त मंत्री के सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस नेताओं और प्रभावित ग्रामीणों ने गांधी उद्यान की ओर मुख्यमंत्री निवास पहुंत मार्ग के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन के दौरान रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने आंदोलनकारियों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए बुलाने की अनुमति दी। प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर के समक्ष ग्रामीणों की समस्याएं, बेदखली नोटिस और आवास से जुड़े मुद्दों पर अपना पक्ष रखेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा