ACTION;तीन चिकित्सको को नोटिस, कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी कटी

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के स्‍वास्‍थ्‍य महकमे में फ‍िलहाल हड़कंप की स्थिति है. यहां जिला अस्‍पताल समेत क्षेत्र के कई हॉस्पिटल और स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में बदइंतजामी और लापरवाही का माहौल देख नए कलेक्‍टर साहब भड़क गए. उन्‍होंने आनन-फानन में औचक निरीक्षण कर लिया तो डॉक्‍टरों के साथ ही कई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए, जिससे चलते उन पर कार्रवाई हो गई.

सरगुजा के सूरजपुर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वहीं 12 कर्मचारियों के खिलाफ एक दिन के वेतन कटौती का कलेक्टर ने निर्देश जारी किया है.

दरअसल, सूरजपुर जिले के जिला अस्पताल समेत सभी क्षेत्रों के अस्पतालों में अव्यवस्थाओं की शिकायत लंबे अरसे से बनी हुई है. यहां जिले के नवपदस्थ कलेक्टर रोहित व्यास रोजाना जिले के अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं. साथ ही अनुविभागीय अधिकारियों को भी निरीक्षण के निर्देश दिए हैं. वहीं विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण के दौरान तीन चिकित्सक के साथ ही 12 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर तीन चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. 12 कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं. फिलहाल कलेक्टर की कार्रवाई से जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स रायपुर में दुर्लभ जन्मजात त्वचा रोग से पीड़ित बच्ची को बहु-विषयक विशेषज्ञ उपचार

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक बहु-विषयक टीम ने इक्थियोसिस हाइस्ट्रिक्स (Ichthyosis Hystrix) से पीड़ित एक बच्ची का व्यापक उपचार शुरू किया है, जो…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में बिना पंजीयन बाहरी चिकित्सकों के प्रवेश का विरोध, डॉक्टर्स फेडरेशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी हालिया अधिसूचना, जिसके तहत अन्य राज्यों में पंजीकृत चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों और पैरामेडिकल स्टाफ को बिना किसी अतिरिक्त अनुमोदन के छत्तीसगढ़ में चिकित्सा व्यवसाय करने…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’