ADR रिपोर्ट; कौन है देश का सबसे धनी मुख्यमंत्री, किस सीएम पर दर्ज सबसे ज्यादा केस

नईदिल्ली, एजेंसी, एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट में देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का खुलासा किया गया है। इसके अनुसार आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। जगन मोहन रेड्डी की कुल संपत्ति 510 करोड़ रुपए है। वहीं ममता बनर्जी ही इकलौती मुख्यमंत्री हैं, जो करोड़पति भी नहीं हैं।

इन मुख्यमंत्रियों की संपत्ति भी जानें

एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव के उपर सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें से कई केस वित्तीय अनियमितता से भी जुड़े हैं। ममता बनर्जी की संपत्ति सिर्फ 15 लाख रुपए है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की संपत्ति 1.2 करोड़ है जबकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कुल संपत्ति 1.3 करोड़ रुपए है।

97 प्रतिशत मुख्यमंत्री करोड़पति

एडीआर ने देश के कुल 30 मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा दिया है। इनमें सिर्फ ममता बनर्जी हैं, जो करोड़पति नहीं हैं। वहीं 29 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। सभी मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति निकाली जाए तो यह करीब 34 करोड़ रुपए प्रति मुख्यमंत्री होगी। यह ब्यौरा 28 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए ब्यौरे पर आधारित है।

प्रेमा खांडू हैं दूसरे नंबर पर

एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि अरूणाचल प्रदेश के सीएम प्रेमा खांडू इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और उनकी संपत्ति 163 करोड़ रुपए है। वहीं ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की संपत्ति 63 करोड़ और तेलंगाना के केसीआर की संपत्ति 23 करोड़ रुपए है। पटनायक की ज्यादातर संपत्ति अचल है। 76 साल के बैचलर मुख्यमंत्री के नाम 3 प्रॉपर्टी है। पिछले साल जगन मोहन रेड्डी की संपत्ति 373 करोड़ आंकी गई थी। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति भी सिर्फ 56 लाख रुपए है।

केसीआर पर 64 क्रिमिनल केस

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर कुल 64 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इनमें से 37 गंभीर अपराध के मामले हैं। वे पहले व्यक्ति हैं जब सीएम बने तो उनपर सबसे ज्यादा मुकदमे दर्ज रहे। हालांकि यह भी सच है कि इनमें से ज्यादातर केस उस वक्त दर्ज किए गए थे, जब वे तेलंगाना को अलग राज्य बनाने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे थे। केसीआर के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन पर सबसे ज्यादा मामले दर्ज हैं। स्टालिन पर कुल 47 केस दर्ज हैं।

  • Related Posts

    CM; महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जीवनी पाठ्यक्रम में भी शामिल होगी

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम…

    POLITICS; ‘दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए नहीं’, राहुल गांधी ने भाजपा को घेरा

    नईदिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिया जलाने वाले अभियान पर तंज कसा. राहुल…

    You Missed

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र