ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

अर्शी खान याद हैं? ‘बिग बॉस 11’ से चर्चा में आईं एक्ट्रेस इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि वह अफगानी क्रिकेटर आफताब आलम को डेट कर रही हैं। दोनों साल 2026 में शादी कर सकते हैं। अर्शी खान करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उनका नाम पहले डांसर ईशान मसीह के साथ जुड़ा था, और उससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी संग भी लिंक-अप की खबरें आईं। पर अब ऐसा लगता है कि अर्शी को उनका सच्चा प्यार मिल गया है।

‘टेली चक्कर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक अर्शी खानऔर आलम काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब फरवरी 2026 में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। एक सोर्स ने ऐसा दावा किया है। सोर्स ने बताया, ‘अर्शी और आफताब लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वो शादी करके अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वो फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।’ हालांकि, अभी तक न तो अर्शी खान और ना ही आफताब आलम ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ कहा है।

ईशान मसीह संग जुड़ा नाम, तो अर्शी ने कहा था-बिजनेसमैन को डेट कर रही

मालूम हो कि अर्शी खान का नाम अकसर ही ईशान मसीह के साथ जुड़ता रहा है। वह ईशान के साथ अपने वीडियोज से सबका ध्यान खींचती हैं। हालांकि, साल 2022 में अर्शी खान ने क्लियर किया था कि ईशान के साथ उनका अफेयर नहीं है। बल्कि वह एक बिजनेसमैन को डेट कर रही थीं। तब अर्शी ने कहा था, ‘वह मेरी इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। वह एक बिजनेसमैन हैं। हालांकि, मैं अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करना चाहती। यह मेरी निजी जिंदगी है।’

अर्शी खान का पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखने का फैसला

अर्शी ने आगे कहा था, ”बिग बॉस’ में आने के बाद मैंने फैसला किया कि मैं अपने रिश्ते और निजी ज़िंदगी को गुप्त रखूंगी, वरना मैं खुद को जांच के दायरे में ले आऊंगी और फिर हर चीज के लिए मुझे जज किया जाएगा।’

जब शाहिद अफरीदी के लिए पोस्ट किया विवादित वीडियो

अर्शी खान विवादों में भी रही हैं। सबसे बड़ा विवाद तब हुआ था, जब उन्होंने साल 2016 में एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह  शाहिद अफरीदी और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कपड़े उतारती नजर आ रही थीं। इतना ही नहीं, तब अर्शी ने यह भी वादा किया था कि अगर आईसीसी वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट के किसी भी मैच में अफरीदी, धोनी या कोहली में से कोई भी क्रिकेटर शतक लगाएगा तो वह निर्वस्त्र होकर फोटोशूट करवाएंगी।

  • Related Posts

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    एक दौर हुआ करता था जब फिल्मों के साथ रजत  स्वर्ण और हीरक जयंती  जैसे शब्द जुड़ा करते थे। पच्चीस सप्ताह चली तो रजत, पचास तो स्वर्ण और साठ सप्ताह…

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    नईदिल्ली, 15 साल की उम्र में सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस कई भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन गई. बॉलीवुड की सबसे पहली 100 करोड़ी…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’