FASHION;49 की उम्र में शादी करने वाली नीना का नहीं कोई जवाब, बिकिनी- शॉर्ट्स के बाद अब काली साड़ी पहन दिखाया ग्लैमर

मुम्बई, नीना गुप्ता की तो जैसे उम्र बढ़ने की बजाए दिन-ब-दिन घटती जा रही है। 66 की होने के बाद भी वह दिल से इतनी जवां हैं कि उनके चेहरे पर भी नूर साफ झलकता है। चाहे सजने- संवरने की बात हो या फिर पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने की, नीना हर चीज में सबसे आगे हैं। तभी तो उनका फैशनेबल अंदाज देखकर लड़कियां भी ऐसा ही बुढ़ापा चाहती हैं। जिसके मीम्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।

ऐसे में जब 49 की उम्र में शादी करने वाली नीना अपनी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की स्क्रीनिंग के लिए पति विवेक मेहरा के साथ साड़ी पहनकर पहुंचीं, तो सारे कैमरों का फोकस उन पर ही आकर ठहर गया। कभी जींस, शॉर्ट्स और तो और बिकिनी में कहर ढाने वाली नीना काली साड़ी में सजी थीं। जिसमें उनका नूर देखते ही बना, तो कंधे दिखाता ब्लाउज ग्लैमर का तड़का लगा गया।

नीना की काली साड़ी उनकी ही तरह काफी क्लासी वाइब्स दे रही है। जिसके सिर्फ एक साइड के बॉर्डर को सुनहरे पैटर्न से सजाया गया और किनारी पर सुनहरी छोटी-सी लेस भी लगाई। जिससे साड़ी को सुंदर फिनिशिंग मिली, तो ओपन पल्लू के साथ नीना ने इसे बड़े शानदार तरीके से स्टाइल भी किया। उनके फैशन का तड़का अपने हॉल्टर नेक ब्लाउज से लगाया। जिसकी नेकलाइन को फ्रंट और बैक से डीप रखा। वहीं, नेक एरिया के पास बेल जैसे डिजाइन में सुनहरे धागों से एम्ब्रॉयडरी करके फूल वाला पैटर्न बनाया, जो साड़ी के साथ बखूबी जचा।

जब बारी लुक को स्टाइल करने की आई, तो नीना ने साड़ी को कॉम्प्लिमेंट करते हुए गोल्डन जूलरी वियर की। हाथों में ब्रेसलेट, रिंग और स्टाइलिश ईयररिंग्स पहनकर उन्होंने लुक पूरा किया, तो पैरों में ब्लैक सिंपल सैंडल वियर किए। वहीं, वह ब्लैक पोटली भी कैरी किए दिखीं, जो पल्लू के नीचे छुप जा रही थी।

आखिर में नीना ने अपने लुक को काली बिंदी लगाकर स्टाइल किया। जिससे न सिर्फ उनके चेहरे पर निखार आया, बल्कि लुक में भी जान आ गई। तभी तो ग्लॉसी लिप्स, आईलाइनर, काजल और सटल मेकअप किए नीना का साड़ी लुक हेड टू टो परफेक्ट लगा। जहां खुले बालों में वह सुंदर लगीं।

  • Related Posts

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    0 होटल से टूर ऑपरेटर, होमस्टे, इको-टूरिज्म, एडवेंचर पर्यटन और सोशल मीडिया तक 10 श्रेणियों में होंगे , प्रत्येक विजेता को ₹11 हजार एवं मेमेंटो रायपुर, छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र…

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने राज्य के पर्यटन मानचित्र पर अपनी एक विशिष्ट और अमिट पहचान बनाई है। धमतरी जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यहां रविशंकर सागर…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती