POLITICS; कांग्रेस अधिवेशन में राहुल बोले- वक्फ बिल संविधान पर हमला, इसके बाद RSS क्रिश्चियंस पर आक्रमण करेगी
अहमदाबाद, गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस के दो दिवसीय 84वें अधिवेशन का समापन हो गया। अधिवेशन में बुधवार को राहुल गांधी बोले- कुछ दिन पहले बीजेपी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास किया। यह फ्रीडम ऑफ रिलीजन, संविधान पर आक्रमण है। RSS के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में लिखते हैं कि क्रिश्चियंस पर आक्रमण करने जा रहे हैं। ये एंटी-रिलीजन बिल है। ये देश के सभी लोगों को मालूम होना चाहिए।
राहुल ने कहा- बांग्लादेश के नेता भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री वहां के नेता से मिले। उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। कहां गई 56 इंच की छाती।

इससे पहले मंगलवार को पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चार घंटे चली। आज दूसरे दिन साबरमती रिवरफ्रंट पर मुख्य अधिवेशन हो रहा है, जिसमें देशभर से 1700 से अधिक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल मौजूद हैं, लेकिन प्रियंका गांधी नहीं पहुंचीं।
चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए, ईवीएम से नहीं
मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने ऐसी तकनीक बनाई है, जिससे उन्हें फायदा हो और विपक्ष को नुकसान। उनका सुझाव है कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए, ईवीएम से नहीं।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव भी धोखे से जीता। महाराष्ट्र में 150 सीटों पर लड़कर 138 पर जीत हासिल की गई, जो 90 प्रतिशत जीत है। ऐसा पहले कभी नहीं देखा। खड़गे ने आगे कहा- सब कुछ पता लगा लिया जाएगा, क्योंकि चोर चोरी करता है और आज नहीं तो कल पकड़ा जाएगा।
नेहरू ने जो बनाया, उसे मोदी खत्म करना चाहते हैं
अधिवेशन के दूसरे दिन की शुरुआत झंडावंदन के साथ हुई। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा- नरेंद्र मोदी एक-एक करके सार्वजनिक क्षेत्र को बेचकर अपने दोस्तों को दे रहे हैं और देश को बेचकर चले जाएंगे। जवाहरलाल नेहरू ने जो बनाया, उसे मोदी खत्म करना चाहते हैं, जबकि सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचा रही है। वे सिर्फ कांग्रेस को गालियां देते हैं, इसके अलावा कोई बात नहीं करते।
राहुल बोले- जिलाध्यक्षों को संगठन की नींव बनाएंगे
राहुल ने कहा- हमारी संगठन में काफी बैठकें हुई हैं। हम चाहते हैं कि जिला अध्यक्षों को संगठन की नींव बनाएं, शक्ति बनाएं। डिस्ट्रिक्ट कमेटी और डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट को हम पार्टी की फाउंडेशन बनाने जा रहे हैं। आप सभी को लड़ना है। ये आसान नहीं है। उनके पास धन हैं, देश के सारे इंस्टीट्यूशंस हैं। उनके पास सबकुछ है, लेकिन जीत हमारी होगी, हमारे साथ जनता का प्यार है। आप देखिएगा कि आने वाले समय में जनता उनके साथ क्या करने जा रही है।
राहुल बोले- हमारे मन में सबके लिए रिस्पेक्ट
राहुल बोले- आपके लिए चाहे दलित, आदिवासी, पिछड़े, महिला चाहे कोई भी हो, आप सभी की रिस्पेक्ट करते हैं। उनके मन में सबके लिए नफरत भरी हुई है। लड़ाई इसी बात की है। हमारे लिए सभी लोग इंसान हैं। हम सभी से मोहब्बत करते हैं। उनके लिए रिस्पेक्ट के मायने अलग हैं। कोई दलित है, उसे मंदिर में नहीं जाना चाहिए। दलित को मंदिर नहीं जाना चाहिए। कोई गरीब किसान के बेटा है तो उसे अंग्रेजी नहीं सीखनी चाहिए। हम ऐसा नहीं होने देंगे।
राहुल बोले- RSS क्रिश्चियंस पर आक्रमण करेगी
राहुल ने कहा कि कुछ दिन पहले बीजेपी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास किया। यह फ्रीडम ऑफ रिलीजन, संविधान पर आक्रमण है। RSS के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में लिखते हैं कि क्रिश्चियंस पर आक्रमण करने जा रहे हैं। ये एंटी-रिलीजन बिल है। ये देश के सभी लोगों को मालूम होना चाहिए। हम चाहते हैं कि हर कम्युनिटी को देश में सम्मान मिले। हम चाहते हैं कि ये देश सबका हो। हम जाति, भाषा को यहां से फायदा मिले।
राहुल बोले- RSS ने रामलीला मैदान में संविधान को जलाया था
राहुल ने कहा- हम अंग्रेज और RSS की विचारधारा के खिलाफ लड़े थे। इनकी विचारधारा, फ्रीडम स्ट्रगल की विचारधारा नहीं है। जिस दिन संविधान लिखा गया था, उस दिन RSS ने रामलीला मैदान में संविधान को जलाया था। इसमें लिखा है कि हमारे देश का झंडा तिरंगा होगा। सालों तक RSS ने तिरंगे को सैल्यूट नहीं किया था। वे हिंदुस्तान की सारी संस्थाओं को कंट्रोल कर देश का अडाणी-अंबानी को सारा धन देना चाहते हैं।