RAPE; महिला से दोस्ती कर बलात्कार, कृषि मंडी अधिकारी गिरफ्तार,निलंबन की तैयारी

बिलासपुर, कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ रहे कृषि मंडी अधिकारी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच उपरांत एफआईआर कर अधिकारी को रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस टीम ने घरघोड़ा जाकर राहुल साहू को गिरफ्तार कर कटघोरा लाया। बाद में कटघोरा न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अब अफसर के निलंबन की तैयारी की जा रही है।

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि कृषि मंडी कटघोरा में राहुल साहू अधिकारी के पद पर कार्यरत था। इस दौरान राहुल ने उससे दोस्ती की, फिर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ करीब एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने कहा कि वह लगातार शादी का आश्वासन देता रहा, इससे वह उसके झांसे में आ गई। इसी माह दोनों की शादी तय होने वाली थी। लेकिन अचानक राहुल साहू ने अपना फोन बंद कर संपर्क से बाहर हो गया।

महिला ने कहा कि किसी तरह नंबर हासिल कर उससे उससे संपर्क किया, तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं राहुल ने उसे धमकाते हुए कहा कि जो करना है कर लो, इसलिए मामले की रिपोर्ट लिखानी पड़ रही है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने महिला की शिकायत पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया और एसआइ राजेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर राहुल साहू की पतासाजी कराया। तब राहुल के रायगढ़ जिला के घरघोड़ा में पदस्थ होने की जानकारी मिली।

पुलिस टीम ने घरघोड़ा जाकर राहुल साहू को गिरफ्तार कर कटघोरा लाया। बाद में कटघोरा न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर