AIIMS;आपराधिक मामलों को मनोविज्ञान और फोरेंसिक साइंस की मदद से सुलझाएं

0 एम्स में दो दिवसीय ‘एफएमटीएमपीसीजीकॉन’ प्रारंभ, देशभर के प्रमुख फोरेंसिक विशेषज्ञ ले रहे भाग

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित मेडिकोलीगल एक्सपर्ट के वार्षिक सम्मेलन  ‘एफएमटीएमपीसीजीकॉन-VI’  में फोरेंसिक मेडिसिन और टाक्सिकोलॉजी के विशेषज्ञों ने फोरेंसिक साइंस के क्षेत्र में आ रहे बदलावों और चुनौतियों पर दो दिवसीय कांफ्रेंस में विमर्श शुरू किया। इस अवसर पर विशेषज्ञों का कहना था कि आपराधिक मामलों को मनोविज्ञान और फोरेंसिक साइंस की मदद से ज्यादा आसानी के साथ सुलझाया जा सकता है।

एम्स के एफएमटी विभाग के तत्वावधान में आयोजित हो रहे वार्षिक सम्मेलन ‘एफएमटीएमपीसीजी कॉन-VI’ में देशभर के प्रमुख फोरेंसिक साइंस विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। इसमें क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन में मनोविज्ञान की भूमिका, पोस्टमार्टम में माइक्रोबायोलॉजी की मदद से विश्लेषण, नवीन रेडियोलॉजी तकनीक, अंग प्रत्यारोपण के नीतिगत और विधिक पक्ष, हिमोरेजिक और पाइजनिंग से होने वाली मृत्यु की जांच में फोरेंसिक विशेषज्ञों की भूमिका के बारे में बताया जा रहा है। इसमें प्रमुख फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. राघवेंद्र विद्वा और डॉ. एस.आर. गर्ग प्रमुख हैं।

एम्स में एफएमटी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णदत्त चावली ने बताया कि कांफ्रेंस में मेडिकोलीगल के विभिन्न मुद्दों के बारे में चिकित्सा विशेषज्ञों में जागरूकता बढ़ाने और मेडिकोलीगल प्रेक्टिशनर्स को नवीनतम तकनीक और तथ्यों के बारे में जानकारी देने के लिए कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। काफ्रेंस में केस बेस्ड प्रजेंटेशन और पोस्टमार्टम के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी बताया जाएगा। कांफ्रेंस के उद्घाटन समारोह में अधिष्ठाता (अनुसंधान) प्रो. सरिता अग्रवाल, डॉ. दीपक डिसूजा, डॉ. स्वप्निल आघाड़े, डॉ. पंकज घोरमडे ने भाग लिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CTTC; अब भी वैद्यों के उपचार पर लोंगों का विश्वास कम नहीं ,312 वैद्यों की पहचान

     0 छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य रायपुर, छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि…

    NHA; आयुष्मान योजना में राजधानी के 7 समेत 17 अस्पतालों की जांच, गडबडी पाए जाने पर गिरेगी गाज

    0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल ने की कार्रवाई रायपुर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), नई दिल्ली द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत VERY HIGH…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात