AIIMS;एम्स में ब्रैन डैड बच्चे की किडनी से दूसरे बच्चे को मिला जीवनदान,प्रदेश का पहला पीडियाट्रिक कैडीवर किडनी ट्रांसप्लांट सफल

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बेमेतरा के रहने वाले 11 वर्षीय किडनी के गंभीर रोगी को किडनी ट्रांसप्लांट के माध्यम से नया जीवन मिला है। यह प्रदेश में किसी बच्चे का पहला कैडीवर किडनी ट्रांसप्लांट हैं। यह एम्स के तीन विभागों के चिकित्सकों के सघन प्रयास और ब्रेन डैड रोगी के परिजनों की दरियादिली से संभव हो सका।

बेमेतरा का रहना वाला यह बच्चा जुलाई 2022 से किडनी के गंभीर रोग से पीड़ित था। वह दिसंबर 2022 से पेरीटोनियल डायलिसिस और दिसंबर 2023 से हिम्योडायलिसिस पर था। चिकित्सकों के लगातार प्रयासों के बाद भी बच्चे की स्थिति ठीक नहीं हो रही थी। उसे हाइपरटेंशन भी हो गया था। उसे ब्रेन डैड रोगी की किडनी प्राप्त करने के लिए जून 2023 में पंजीकृत किया गया। गत दिवस बच्चे को ब्रेन डैड बच्चे की किडनी ट्रांसप्लांट की गई।

कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने मृतक बच्चे के परिजनों द्वारा अंगदान किए जाने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा है कि इस दुख की घड़ी में भी उन्होंने अपने बच्चे के अंगदान कर कई रोगियों को जीवन की एक नई किरण प्रदान की है जिससे समाज को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विनय राठौर ने कहा है कि यह प्रदेश में पहला पीडियाट्रिक केडेवरिक रीनल ट्रांसप्लांट है। ट्रांसप्लांट करने वाली टीम में डॉ. राठौर के अलावा डॉ. अमित आर. शर्मा, डॉ. दीपक बिस्वाल, यूरोलॉजी विभाग और डॉ. प्रदीप, एनेस्थिसिया विभाग भी शामिल थे। ट्रांसप्लांट समन्वय का कार्य विनिता पटेल और अंबे पटेल ने किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NHA; आयुष्मान योजना में राजधानी के 7 समेत 17 अस्पतालों की जांच, गडबडी पाए जाने पर गिरेगी गाज

    0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य स्तरीय जांच दल ने की कार्रवाई रायपुर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA), नई दिल्ली द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत VERY HIGH…

    HEALTH; विधायक अनुज शर्मा ने अंगदान, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक देहदान का लिया संकल्प

    0 जिले के अन्य अधिकारियों ने लिया देहदान का संकल्प, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया प्रमाण पत्ररायपुर, राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर