AIIMS;बढ़ते फंगल इंफेक्शन का प्रबंधन चुनौतीपूर्ण

0 एम्स में दो दिवसीय कार्यशाला और सेमिनार प्रारंभ, देशभर के माइक्रोबायोलॉजिस्ट ले रहे भाग

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोविड-19 के बाद विभिन्न प्रकार के फंगल इंफेक्शन और इसमें प्रशिक्षित मेडिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट और लैब की महत्वता को रेखांकित करने के लिए दो दिवसीय ‘क्लिनिको माइकोलॉजिकल अपडेट-अनकवरिंग द अननॉन’ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार और कार्यशाला प्रारंभ हुई। इसमें मुख्य रूप से फंगल इंफेक्शन और इसके प्रबंधन पर देशभर के प्रमुख विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग और छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजिस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश और प्रदेश में फंगस से होने वाले संक्रमण और विभिन्न बीमारियों, इनके नियंत्रण और उपचार पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। इसमें फंगल इंफेक्शन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को चिकित्सकों और इंफेक्शन कंट्रोल से जुड़े अन्य अंशधारकों को बताया जा रहा है।

प्रथम दिवस पर कार्यशाला में केस बेस्ड स्टडी के आधार पर फंगल इंफेक्शन के विभिन्न प्रकार के बारे में चिकित्सकों को जानकारी दी गई। विशेषज्ञों का कहना था कि कोविड महामारी के बाद म्यूकरमाइकोसिस, एस्पेरजीलोसिस, कैंडीडियासिस और यिस्ट मोल्ड्स जैसे इंफेक्शन को पहचानने और उपचार में पेशेवर माइक्रोबायोलॉजिस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

पहले दिन कार्यशाला में डॉ. टी. करूणा, एम्स, भोपाल, प्रो. अर्चना केचे और डॉ. राकेश गुप्ता, एम्स, रायपुर ने फंगल इंफेक्शन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यशाला का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. अनुदिता भार्गव और एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सबा जावेद के निर्देशन में प्रो. केचे द्वारा किया जा रहा है। इसमें देशभर के 40 से अधिक माइक्रोबायोलॉजिस्ट प्रतिभागिता कर रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; जमीनी हकीकत जानने सीईओ ने किया सरायपाली और बसना स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    0 स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति और मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा महासमुंद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार ने जिले के दूरस्थ अंचलों में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं…

    MBBS; छत्तीसगढ़ के 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को नहीं मिली NMC से मान्यता, 250 सीटों पर खतरा मंडराया

    रायपुर, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग को बड़ा झटका लगा है। 5 नए प्रस्तावित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में किसी को भी मान्यता नहीं मिली है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..