AIIMS; एम्स में रिनल हाइपरटेंशन रोगी का पहला किडनी ट्रांसप्लांट, युवती दो वर्षों से रिनल हाइपरटेंशन से पीड़ित थी, मां ने दान की किडनी

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में रीनल हाइपरटेंशन की रोगी 25 वर्षीय युवती को सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। यह पहली बार है जब रीनल हाइपरटेंशन के रोगी का संस्थान में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। अभी तक किडनी के गंभीर रोगियों को ट्रांसप्लांट किए गए हैं। इसके साथ ही एम्स ने अब तक 25 किडनी सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट करके उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है।

कोरबा की रहने वाली 25 वर्षीय युवती को एम्स के नेफ्रोलॉजी विभाग में किडनी के सामान्य रूप से कार्य न करने पर उपचार के लिए भर्ती किया गया था। यहां जांच में ज्ञात हुआ है कि युवती दो वर्षों से रीनल हाइपरटेंशन से पीड़ित है और उसे तुरंत किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता है। प्रारंभ में उसे हफ्ते में तीन बार डायलिसिस की जरूरत थी। उसका ब्लड प्रेशर भी 150 से 250 एमएमएचजी रहता था जिससे उसे हृदय संबंधी या न्यूरो की बीमारी हो सकती थी।

युवती की गंभीर हालात को देखते हुए मां किडनी देने को तैयार हो गई। इसके बाद विशेषज्ञों की एक टीम बनाई गए जिसने लेप्रोस्कोपिक तकनीक की मदद से कार्य नहीं कर रही किडनी को हटाकर नई किडनी ट्रांसप्लांट की। यह ऑपरेशन जटिल था परंतु एम्स के नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और एनेस्थिसिया विभाग के चिकित्सकों ने मिलकर सफल ट्रांसप्लांट किया।

नेफ्रोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय राठौर ने बताया कि जल प्रदूषण, तनाव और बदलती दिनचर्या की वजह से युवा वर्ग में रीनल हाइपरटेंशन के रोगी बढ़ रहे हैं। उन्होंने तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने, प्रदूषित जल से बचने और जंक फूड न खाने की सलाह दी। कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त) ने सफल ट्रांसप्लांट के लिए चिकित्सकों की टीम को बधाई दी है।

एक अन्य ट्रांसप्लांट में भिलाई के 45 वर्षीय रोगी को कैडेवर किडनी का सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया गया। यह रोगी तीन वर्ष से किडनी के गंभीर रोग (सीकेडी) से पीड़ित था और नियमित डायलिसिस की जरूरत पड़ रही थी। किडनी मिलने के बाद अब वह सामान्य जीवन व्यतीत कर सकेगा। इन दोनों रोगियों को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अभी तक एम्स में 25 किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। ट्रांसप्लांट करने वाली टीम में डॉ. अमित शर्मा, डॉ. दीपक कुमार बिस्वाल, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. सुब्रता कुमार सिंघा, डॉ. मयंक कुमार, डॉ. जितेंद्र, डॉ. रोहित, डॉ. ज्योति अग्रवाल, नर्सिंग ऑफिसर रामनिवास, बी. किरन, सोनू, विशोक और विनिता शामिल हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; विधायक अनुज शर्मा ने अंगदान, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सपत्नीक देहदान का लिया संकल्प

    0 जिले के अन्य अधिकारियों ने लिया देहदान का संकल्प, मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया प्रमाण पत्ररायपुर, राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान मानवता और…

    BLOOD; 1188 महिलाओं ने रक्तदान कर तोड़ी भ्रांति,गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 8 घंटे में सबसे अधिक महिलाओं के रक्तदान का रिकार्ड दर्ज

    रायपुर , रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बुधवार को जब महिलाएं रक्तदान के लिए कतार में खड़ी हुईं, तो यह दृश्य केवल एक रक्तदान शिविर का नहीं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर