AIIMS के डायरेक्टर डॉ नागरकर बोले- नए पॉजिटिव मरीजों में पुराना वैरिएंट; मरीजों के लिए 20 बेड रिजर्व

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर रायपुर AIIMS के डायरेक्टर, प्रोफेसर डॉ नितिन एम नागरकर ने कहा है कि, प्रदेश में जितने भी मरीज मिले हैं। उनमें पुराना वैरिएंट मिला है। रायपुर एम्स में जीनोम सीक्वेंसिंग लगातार जारी है।

डॉ नागरकर ने कहा, अभी ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं। रायपुर एम्स में कोरोना OPD चालू है। और कोविड मरीजों के लिए 20 बेड रिजर्व रखे गए हैं। इसके अलावा सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है।

डॉ नितिन नागरकर ने कहा, इस वक्त छत्तीसगढ़ में पिछले 6 महीने की तुलना में कोरोना के मामले ज्यादा बढ़े हैं। उन मरीजों को ज्यादा दिक्कत हो सकती है, जिन्हें को-मॉर्बिडिटी है यानी जिनको कोरोना के अलावा कोई और बीमारी है।

लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामले

शुक्रवार को 209 मरीज मिले। बलौदाबाजार जिले में एक की मौत हो गई। जबकि बीते 24 घंटों में कोरोना के 370 मरीज मिले थे । इस दौरान 2 लोगों की मौत हुई थी। प्रदेश में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 1469 हो गई है। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 13.78 % हो गई है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस रायपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर में है। सुकमा में एक भी एक्टिव केस नहीं है।

  • Related Posts

    POISON; फूड पॉइजनिंग से 100 बच्चे बीमार, मड़ई मेले में बच्चों ने खाया था चाइनीज फूड

     भोपाल, मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फूड पॉइजनिंग से 100 बच्चे बीमार पड़ गए. सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक बच्चों को…

    MEDICINE; 137 कैंसर रोधी दवाओं की तय कीमत से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई,अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश

    रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ ने प्रदेश के दवा निर्माताओं, वितरकों, स्टॉकिस्टों, खुदरा दवा विक्रेताओं, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं कैंसर उपचार संस्थानों को 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..