AIIMS; ट्रांसजेंडर्स के स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाने की जरुरत,चिकित्सा और नर्सिंग छात्रों को ट्रांसजेंडर्स को लेकर संवेदनशील बनाने पर सहमति

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में ट्रांसजेंडर्स समुदाय को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर एम्स में ट्रांसजेंडर्स को विभिन्न विभागों में प्राथमिकता के आधार पर उपचार प्रदान करने और उनकी स्वास्थ्य चुनौतियों को लेकर चिकित्सा और नर्सिंग छात्रों को संवेदनशील बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।

संस्थान की विद्या राजपूत का कहना था कि समाज में ट्रांसजेंडर्स की स्वीकारता को बढ़ाने के लिए उनसे जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की आवश्यकता है जिससे वे भी सामान्य जीवन जी सके। ट्रांसजेंडर बॉडी में उम्र के साथ बदलाव होते हैं। जेंडर डाइस्फोरा की भावना को जेंडर अफरमेशन के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है। शारीरिक बदलाव और हार्मोंस में बदलाव के कारण ट्रांसजेंडर्स को चिकित्सा काउंसलिंग और मेडिकल सहायता की आवश्यकता पड़ती है।

कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (रिटा) ने कहा कि एम्स में ट्रांसजेंडर्स को प्राथमिकता के साथ चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस संबंध में समिति के सुझावों पर भी सकरात्मक निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने चिकित्सा और नर्सिंग छात्रों को ट्रांसजेंडर्स के संदर्भ में संवेदनशील बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली एम्स में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ट्रांसजेंडर हैल्थकेयर संचालित हो रहा है। गंभीर ट्रांसजेंडर रोगियों को आवश्यकता पड़ने पर वहां के लिए रेफर किया जा सकता है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र सरकार के जेंडर अफरमेशन केयर एंड द ट्रांसजेंडर पर्सन (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) एक्ट 2019 के अंतर्गत विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की और ट्रांसजेंडर्स को हार्मोन थैरेपी और सेक्स रि असानमेंट सर्जरी की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर अधिष्ठाता (शैक्षणिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू राजगुरु भी उपस्थित थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार!, हमर क्लीनिक भवन तैयार पर इलाज शुरू नहीं

    0 बिरगांव में पूर्व कांग्रेस सरकार की स्वास्थ्य सुविधा योजना पर भाजपा सरकार की बेरुखी का आरोपरायपुर, बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आम गरीब और मजदूर परिवारों को घर के…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि…

    You Missed

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले