Air India;एयर इंडिया ने छुट्टी पर जाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू किया

 नई दिल्ली, एयर इंडिया एक्सप्रेस के 200 सीनियर क्रू मेंबर अचानक बीमारी की छुट्टी पर चले गए हैं। इसके बाद 70 से ज्यादा फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा है। ये सभी कर्मचारी AIX कनेक्ट (एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ एयरएशिया इंडिया) के विलय पर टाटा प्रबंधन के फैसले के खिलाफ हैं।अब कंपनी भी एक्शन मोड में है। एयर इंडिया ने उन कर्मचारियों को बर्खास्त करना शुरू कर दिया है, जो अचानक बीमारी के नाम पर छुट्टी चले गए। साथ ही कंपनी ने हालात सामान्य होने तक सीमित फ्लाइट्स ही ऑपरेशन करने का फैसला लिया है।

एयर इंडिया की लखनऊ बेंगलुरु उड़ान निरस्त

देशभर में एयर इंडिया के सीनियर क्रू स्टाफ के अचानक छुट्टी पर चले जाने का असर लखनऊ पर भी पड़ रहा है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एयर इंडिया के दो विमान अचानक निरस्त हो गए। एयर इंडिया की बेंगलुरु लखनऊ उड़ान आईएक्स 2472 को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा आईएक्स 1428 लखनऊ बेंगलुरु उड़ान भी निरस्त हो गई है। वहीं, दूसरी ओर इंडिगो की 6ई 5081 दिल्ली लखनऊ और 6ई 453 हैदराबाद लखनऊ उड़ान भी निरस्त है।

पैसेंजर्स को पूरा रिफंड मिलेगा

कंपनी के प्रवक्ता ने माना है कि क्रू मेंबर्स के अचानक छुट्टी पर जाने के कारण यह स्थिति बनी है। यात्री एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति पता कर लें। कंपनी के मुताबिक, जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई है, उन्हें पूरा रिफंड किया जाएगा। साथ ही यात्रियों को अपनी यात्रा री-शेड्यूल करने का विकल्प होगा।

कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि क्रू मेंबर्स और मैनेजमेंट के बीच एक हफ्ते से इस मुद्दे पर तनाव था, लेकिन बीती रात स्थिति बिगड़ गई। केबिन क्रू विलय प्रक्रिया के दौरान एयरलाइन के कथित कुप्रबंधन का विरोध कर रहे हैं। इसके कारण बड़ी संख्या में कर्मचारियों की नौकरियां जाने की आशंका है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर