ACCIDENT; तेज रफ्तार XUV डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई, 5 लोगों की मौत

0 पांचों मृतक उरला रायपुर के निवासी थे

रायपुर,  राजधानी रायपुर के आरंग NH पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार में जा रही XUV कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में XUV सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ है, जहां XUV कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर ने खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पांचों लोग अपनी जान गवां चुके थे।मृतकों की पहचान उरला रायपुर के निवासी के रूप में हुई है। हादसा इतना भयंकर था कि XUV की हालत बुरी तरह से खराब हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर शवों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

एक परिवार के थे सभी मृतक

पुलिस के मुताबिक कार में सवार सभी पांच लोग एक ही परिवार के थे। वे रायपुर से बाहर कहीं जा रहे थे। तभी अचानक कार के टायर में ब्लास्ट हो गया। टायर फटने के बाद कार नियंत्रण खो बैठी और वह डिवाइडर क्रॉस करके विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

  • Related Posts

    MURDER; जादू-टोना के शक में मां-बेटे को टंगिया से काट डाला, बेटी पर भी जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांंव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के चौथना गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। वारदात के बाद कपड़े और हथियार का बेंट जलाकर सबूत मिटाने की…

    CRIME; शादी के दूसरे दिन ही पत्नी से मांगे 3 करोड़ और कार, डिप्टी कलेक्टर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

    रायपुर,. छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे पर दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है. डिप्टी कलेक्टर और उनके परिजनों के खिलाफ उनकी पत्नी ने प्रताड़ना,…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा