US H-1B VISA; ट्रंप का भारतीयों के खिलाफ बड़ा एक्शन!, अमेरिका ने रद्द किए 85 हजार वीजा, 8000 स्टूडेंट वीजा भी रद्द

वाशिंगटन, एजेंसी, अमेरिका ने 85 हजार वीजा रद्द किए हैं. अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार 9 दिसंबर, 2025 को बताया कि इमिग्रेशन नियम सख्त करने के बाद जनवरी से अब तक 85 हजार वीजा रद्द किए गए हैं, जिसकी वजह हमले और चोरी की घटनाएं बताया गया है. विदेश विभाग ने कहा कि ऐसे अपराधों में शामिल लोग अमेरिकी नागरिकों के लिए सीधा खतरा हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्रालय ने एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. पोस्ट में विभाग ने लिखा, ‘जनवरी से अब तक 85,000 वीजा रद्द किए गए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो फिलहाल इसे बंद करने वाले नहीं हैं, ये जारी रहेगा.’ पोस्ट के साथ डोनाल्ड ट्रंप की एक फोटो भी शेयर की गई है, जिसमें वह ‘मेक अमेरिका सेफ अगेन’ स्लोगन के साथ नजर आ रहे हैं. यह पोस्ट इस बात का संकेत है कि वीजा को लेकर यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन के सुरक्षा एजेंडे का केंद्र बिंदु है.

सीएनएन के अनुसार अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि 8000 से ज्यादा स्टूडेंट वीजा रद्द किए गए हैं. विदेश विभाग का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार दुगना वीजा रद्द किए गए हैं. मंत्रालय ने यह भी बताया कि ज्यादातर वीजा ड्राइविंग अंडर इन्फ्लूएंस, हमले और चोरी की घटनाओं को देखते हुए रद्द किए गए हैं क्योंकि ऐसी घटनाओं में शामिल लोग अमेरिकी नागरिकों के लिए सीधा खतरा हैं.

इतनी बड़ी संख्या में वीजा रद्द करने के पीछे कई और कारण भी हो सकते हैं, जिनके बारे में ट्रंप प्रशासन पहले बता चुका है, जिनमें वीजा अवधि से ज्यादा समय तक अमेरिका में रुकना, आपराधिक गतिविधियां और आतंकवाद का समर्थन करना शामिल हैं. 

सीएनएन  की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ट्रंप प्रशासन के निशाने पर वह छात्र हैं, जो गाजा को लेकर प्रदर्शन करने में शामिल हैं और जिन पर यहूदी विरोधी होने और चरमपंथी समूहों का समर्थन करने के आरोप लगते रहते हैं.

अमेरिका ने H1-B वीजा के भारतीय आवेदकों के लिए अपॉइंटमेंट की तारीख भी पोस्टपोन्ड कर दी है. भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि अपॉइंटमेंट की तारीख 2026 के लिए पोस्टपोन्ड कर दी गई है तो वह इंटरव्यू के लिए पिछली तारीख के बजाय नई तारीख पर वाणिज्य दूतावास आएं.

अमेरिका ने H1-B और H-4 वीजा के लिए नया नियम लागू किया है कि अब हर आवेदक के फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, लिंक्डइन और स्नैपचैट समेत सभी सोशल मीडिया अकाउंट चेक किए जाएंगे. 15 दिसंबर से यह प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिसकी वजह आवेदकों की अपॉइंटमेंट डेट 3-4 महीना आगे बढ़ा दी गई है.

  • Related Posts

    DELIMITATION; 30 नवंबर को संसद में आएंगे 2 संविधान संशोधन बिल, 50% सीटें बढ़ेंगी और 33% महिला आरक्षण लागू होगा

    नई दिल्ली, भारत सरकार 30 नवंबर को संसद के दोबारा शुरू होने पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने और सीटें बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है.…

    PARLIAMENT;महिला आरक्षण-परिसीमन बिल पर हलचल तेज, सरकार ने बुलाया एक द‍िन का संसद सत्र

    नईदिल्ली, महिला आरक्षण संशोधन बिल और परिसीमन बिल को लेकर एक बार फ‍िर हलचल तेज हो चली है. सरकार ने एक दिन का राज्यसभा सत्र और एक दिन का लोकसभा…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..